Martial Law: राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के क्षेत्रों मे की घोषणा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के क्षेत्रों में Martial Law की घोषणा की

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 20, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Martial Law

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में यूक्रेन के सम्मिलित चार क्षेत्रों में Martial Law लगा दिया है। पुतिन का आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा। लुहांस्क, डोनेस्क, जपोरीजिया और खेरसान में जनमत संग्रह कराकर रूस ने उन्हें इसी महीने खुद में शामिल किया है। नए फैसले के तहत इन चार क्षेत्रों में नियुक्त प्रशासनिक प्रमुखों को आपात अधिकार दिए गए हैं।

पुतिन ने कहा, रूस की सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कठिन कार्य किया जा रहा है। जो लोग युद्ध के मोर्चे पर लड़ रहे हैं और जिनका वहां जाने के लिए अभ्यास चल रहा है, उन्हें महसूस होना चाहिए कि उनका महान देश और उसके लोग समर्थन में पीछे खड़े हुए हैं।

पुतिन ने यह बात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले कही। इस बैठक में ही चार जीते गए क्षेत्रों में Martial Law लागू करने पर सहमति जताई गई। इसके बाद रूसी संसद के उच्च सदन ने Martial Law लागू करने के निर्णय पर मुहर लगा दी।

यूक्रेन के हमलों से तनाव में रूसी सेना

रायटर के अनुसार यूक्रेन में नियुक्त रूसी सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर सर्गेई सुरोविकिन ने माना है कि यूक्रेनी सेना के ताजा हमलों से तनाव बढ़ रहा है जिससे मुश्किलें बढ़ी हैं। यूक्रेनी सेना देश के दक्षिणी और पूर्वी भागों का कब्जा पाने के लिए हमले कर रही है।

इन भागों पर रूसी सेना ने कब्जा कर उन्हें रूस में शामिल कर लिया है। भीषण लड़ाई की आशंका से रूसी सेना खेरसान क्षेत्र के चार शहरों के लोगों को विस्थापित कर रही है। प्रतिदिन दस हजार लोगों को रूस भेजा जा रहा है। जनरल सुरोविकिन ने रूस के सरकारी न्यूज चैनल रूसिया 24 से बातचीत में कहा, खेरसान में हालात कठिन हैं। यहां पर यूक्रेनी सेना आधारभूत ढांचे और आवासीय क्षेत्रों में हमले कर रही है। उन्होंने बताया है कि पूर्वी यूक्रेन के कुपियांस्क और लीमन पर भी यूक्रेनी सेना लगातार हमले कर रही है। ये दोनों शहर लंबे समय से रूसी कब्जे में हैं।

खेरसान में 30 किमी तक पीछे हटी रूसी सेना

खेरसान क्षेत्र में पिछले कुछ हफ्तों में रूसी सेना को 20-30 किलोमीटर पीछे धकेला है। यूक्रेनी सेना वहां पर बड़े हमले की तैयारी कर रही है। रूसी सेना को आशंका है कि उसे डेनिप्रो नदी का पश्चिमी किनारे का क्षेत्र छोड़ना पड़ सकता है।

जपोरीजिया में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखने के लिए नियुक्त रूसी अधिकारी व्लादिमीर रोगोव ने कहा है कि क्षेत्र के एनरहोडर कस्बे में यूक्रेनी सेना पूरी रात गोलाबारी करती है। इससे वहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। लेकिन यूक्रेनी और रूसी सेनाएं नागरिक ठिकानों पर हमले से इन्कार करती हैं।

यूक्रेन के एक तिहाई बिजलीघर नष्ट, ठंड में होगी मुश्किल

रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले कर्च रोड-रेल ब्रिज पर विस्फोट के बाद रूसी सेना ने पिछले हफ्ते से यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा रखी है। करीब आठ महीने के युद्ध में रूस के हवाई हमलों का यह सबसे बड़ा सिलसिला है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से शिकायत की है कि सुरक्षा परिषद के संकल्प का उल्लंघन कर ईरान ने रूस को ड्रोन की आपूर्ति की है।

विशेषज्ञों का दल यूक्रेन आकर इस सच्चाई को देख सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ईरानी ड्रोन पर निर्भर होकर यूक्रेन में लड़ाई लड़ रहा है।

यह रूस की सैन्य और राजनीतिक हार है। जेलेंस्की ने कहा है कि करीब दस दिनों के हमलों में रूसी सेना ने यूक्रेन के करीब एक तिहाई बिजलीघर नष्ट कर दिए हैं। इसके कारण आने वाले ठंडक के मौसम में यूक्रेनी नागरिकों को भीषण कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

Tags: Martial lawNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPresidentRussiaVladimir Putin
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Motorola Edge 40 5G

8 GB रैम और 256 GB के भारी भरकम स्टोरेज के साथ 50MP का बेहतरीन कैमरा लेकर जल्द मार्किट में उतरेगा Motorola Edge 40 5G स्मार्टफोन|

3 years ago
Bawal

ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘बवाल’ (Bawal) का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)