श्रीलंका में राष्ट्रपति कार्यालय फिर से खुला, सचिवालय में तैनात किए गए सुरक्ष
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 18, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में राष्ट्रपति कार्यालय फिर से खुला, सचिवालय में तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 25, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
सचिवालय

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच आक्रोशित प्रदर्शनकारियों की वजह से बाधित राष्ट्रपति सचिवालय आज 100 दिन बाद फिर से खुल गया है। इस दौरान राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर भारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। संडे टाइम्स अखबार ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि सप्ताहांत में राष्ट्रपति सचिवालय को तैयार करने के लिए सफाई और मरम्मत का किया गया था। इसके अलावा गाले रोड को खोल दिया गया है।

100 दिन से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे लोग

दरअसल, प्रदर्शनकारी 100 दिन से अधिक समय से इस जगह को बाधित किए हुए थे और जुलाई की शुरुआत में आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया था, जिसने तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को देश छोड़कर सिंगापुर भागने को मजबूर कर दिया था। उधर, गाले फेस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ श्रीलंकाई अधिकारियों की कार्रवाई को क्रूर और यातनापूर्ण बताते हुए आंदोलनकारियों ने इस कृत्य की निंदा की और कहा कि वे विरोध जारी रखेंगे, भले ही उन पर हमला ही क्यों न किया जाए। प्रदर्शनकारी 105 दिनों से अधिक समय से विरोध कर रहे हैं।

गोटाबाया के खिलाफ सिंगापुर में आपराधिक शिकायत दर्ज

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के एक मानवाधिकार समूह ने गोटाबाया के खिलाफ सिंगापुर में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को लिट्टे के खिलाफ दशकों से चले आ रहे गृहयुद्ध में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार करने की मांग की गई है। अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ सार्वजनिक विद्रोह का सामना करने के बाद गोटाबाया श्रीलंका छोड़कर भाग गए थे और वर्तमान में सिंगापुर में ही रह रहे हैं। 2005 से 2014 तक अपने बड़े भाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान गोटाबाया ने रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया था।

नौकरी छोड़ बोला वायु सैनिक- सुरक्षाबलों का गुलाम नहीं बनना

इस बीच, डेली मिरर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीलंका वायु सेना के सदस्य असंका श्रीमल ने नौकरी छोड़ दी और इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वह सुरक्षाबलों का गुलाम नहीं बनना चाहता। हालांकि, श्रीलंकाई एयर फोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि वह वित्तीय धोखाधड़ी में दोषी पाया गया था और उसे आगे सेवा विस्तार नहीं दिया गया।

Tags: otherPresident Secretariat reopenRanil WickremesingheSri LankaSri Lanka CrisisSri Lankan President Wickremesingheworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

वलीउल्लाह

गाजियाबाद: वाराणसी ब्लास्ट केस में सजा का ऐलान, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

4 years ago
Today’s Horoscope 12th December 2022

Today’s Horoscope 12th December 2022 | आज का राशि फल दिनांक 12 दिसंबर 2022

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sustrack

Sustrack Successfully Organised the National Conference on Green Hydrogen and Industrial Decarbonization: Building India's End-to-End Ecosystem for Energy Transition

February 18, 2026
Indo-French

Indo-French Innovation Network Formally Launched During the Official Inauguration of the India-France Year of Innovation 2026

February 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)