नशे (Drugs) पर कड़ा प्रहार, 14 दिन में 14 गिरफ्तार, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

नशे (Drugs) पर कड़ा प्रहार, 14 दिन में 14 गिरफ्तार, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने के लिए कार्रवाई शुरू

पंचकूला के लिए मांगी 2 पुलिस कंपनियां, विधान सभा अध्यक्ष लिखेंगे सीएम को पत्र

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 26, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Drugs

पंचकूला, 26 मई- पंचकूला जिले से नशाखोरी (Drugs) की जड़ें उखाड़ने के लिए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के निर्देश पर शुरू की गई नशा उन्मूलन मुहिम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस मुहिम के तहत पुलिस ने बीते 14 दिन में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं नशाखोरी के धंधे में संलिप्त लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस व शिक्षा विभाग नुक्कड़ नाटकों और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यमों से जन-जागरूकता अभियान में जुट गए हैं। अभियान की समीक्षा के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वीरवार को विस सचिवालय में शहर के मेयर, जिला उपायुक्त, आला पुलिस अधिकारियों और नशा उन्मूलन कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष से पंचकूला में पुलिस बल बढ़ाने की मांग भी की। इसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

गौरतलब है कि विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बीती 12 मई को बैठक कर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को नशा (Drugs) उन्मूलन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। 14 दिन बाद 26 मई को अभियान की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई। पंचकूला पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष के निर्देश पर शुरू गए इस अभियान के तहत 12 मई के बाद अब तक 12 केस दर्ज कर 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपितों से 54.57 ग्राम हेरोइन, 3 किलो 960 ग्राम चूरापोस्त, 1 किलो 124 ग्राम गांजा, 520 ग्राम चरस और 358 ग्राम अफीम बरामद की गई है। 14 में से 12 आरोपितों की गिरफ्तारी गैर जमानती धाराओं के तहत की गई है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल ने बताया कि नशा खोरी में दोषी पाए लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बता दें कि सुरेंद्र पाल के पंचकूला में डीसीपी पदभार संभालने के बाद यह पहली बैठक रही।
पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने कहा कि पंचकूला को चडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, लेकिन अभी यहां पुलिस बल चंडीगढ़ के अनुपात में काफी कम है। उन्होंने दोनों शहरों के जनसांख्यिकी आंकड़े पेश करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में करीब 12 लाख जनसंख्या पर पुलिस के लिए 244 चार पहिया हल्के वाहन, 480 मोटरसाइकिल और 4138 सिपाही हैं। वहीं पंचकूला की आबादी 6.2 लाख पहुंच चुकी है, लेकिन पुलिस बल के मामले में यह शहर चंडीगढ़ के सामने कहीं भी नहीं टिकता। यहां मात्र 72 चार पहिया छोटे वाहन, 85 मोटरसाइकिल और 674 पुलिस सिपाही हैं। चंडीगढ़ में कुल पुलिस बल 5775 जबकि पंचकूला में 1075 संख्या का है। कुरैशी ने कहा कि पंचकूला प्रदेश की लघु राजधानी के तौर पर प्रयोग हो रहा है, जिसके चलते यहां आए दिन प्रदेश स्तरीय आयोजन तथा अनेक प्रकार के धरने-प्रदर्शन होते हैं। इनकी व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाना पड़ता है। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि यहां कम से कम 2 पुलिस कंपनियों की और जरूरत है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि वे इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे और पंचकूला में संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। गौरतलब है कि एक पुलिस कंपनी में एक इंस्पेक्टर, 3 सब-इंस्पेक्टर, 9 हैड कॉन्स्टेबल तथा 72 कॉन्स्टेबल होते हैं।

ये भी पड़े – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (Service Authority) द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सकेतड़ी में सूक्ष्म कानूनी सेवा शिविर का किया गया आयोजन

जिला उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया मुहिम को तेज करने के लिए कई विभागों की समन्वय समिति बना दी गई है। इसमें पुलिस और शिक्षा विभागों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों और सेवानिवृत अधिकारियों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शिक्षण संस्थानों की ओर से नाटक तैयार करवाए जाएंगे तथा स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से मुहिम को तेज किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों को क्लासरूम में बच्चों को नशाखोरी (Drugs) की समस्या के प्रति आगाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक-अभिभावक बैठकों के दौरान भी इस विषय की गंभीरता के बारे में बात करनी चाहिए। इस जाल में फंसे युवाओं की काउंसिलिंग के भी प्रबंध करने होंगे।
वहीं, विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि नशाखोरी (Drugs) समाज की जड़ों को खोखला कर रही है। यह हमारी पीढ़ियों की बर्बादी का रास्ता बना रही है। हम इस समस्या को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता मुहिम तेज करनी होगी। विस अध्यक्ष ने अधिक से अधिक नुक्कड़ नाटक तैयार करवाने के निर्देश दिए।

ये भी पड़े –13वें अंतर्राष्ट्रीय उच्च ऊर्जा (High Energy) सामग्री सम्मेलन और प्रदर्शन-2022 का शुभारंभ

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पुलिस की ओर से जारी व्हाट्सअप 7087081100 पर आने वाली सूचनाओं का भी ब्योरा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोग इस व्हाट्सअप नंबर पर अनेक गंभीर और उपयोगी सूचनाएं भेज रहे हैं। पुलिस के लिए ये सूचनाएं काफी सहायक साबित हो रही हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि नशाखोरों (Drugs) का सुराग मिलने के बाद उनके मूल स्रोत तक पहुंचना होगा। गुप्ता ने कहा कि इस मामले में पुलिस को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की भावना से काम करना होगा।
बैठक में शहर के मेयर कुलभूषण गोयल, नशा उन्मूलन समिति के सदस्य सेवानिवृत आईपीएस अधिकार वीके कपूर, एसीपी राजकुमार कौशिक, एसीपी यातायात राजकुमार सिंह, समिति सदस्य डीपी सोनी और डीपी सिंहल भी उपस्थित रहे।

Tags: drug smugglers confiscatedDrugsPanchkula Newsproperty of drug smugglers confiscatedsmugglers confiscated
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

ओयो

ओयो ने किया शीर्ष होटल प्रबंधको सम्मान, महाराष्ट्र विस्तार के लिए प्रोत्साहन

9 months ago
Today’s Horoscope 14th August 2022

Today’s Horoscope 14th August 2022 | आज का राशि फल दिनांक 14th August 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)