Government - सरकार द्वारा सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, February 21, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Government द्वारा सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने व गेहूं की दामी कम करने काविरोध

5 अप्रैल तक अनाज मंडी में हर रोज रोष स्वरूप होगा धरना प्रदर्शन: बजरंग गर्ग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 3, 2024
in हरियाणा
0
Government

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन द्वारा सिरसा में सरकार (Government) द्वारा सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने और गेहूं की आढ़त 9.99 रुपए कम देने के विरोध में आढ़तियों द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। मंडी के रोष प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने भाग लिया। आज धरने पर भारी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने धरने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में आढ़ती, किसान व मजदूर बर्बादी की कगार पर है। सरकार ने पहले गेहूं पर आढ़त 9.99 रुपए व धान पर 9.19 रुपए आढ़तियों को काट कर देने का काम किया है। अब सरकार सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करके सरकारी मंडियां बंद करने पर तुली हुई है। सरकार द्वारा गेहूं पर 9.99 रुपए आढ़त कम देने व सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से न करने पर व्यापारियों में बड़ा भारी रोष है, जिसके विरोध में हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में अलग-अलग जगह 5 अप्रैल तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

ये भी पड़े– Ellenabad व रानियां में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित

बजरंग गर्ग ने कहा कि सदियों से किसान की हर फसल मंडियों के आढ़तियों के माध्यम से बिकती आ रही है और आढ़तियों को हर फसल खरीद पर 2.5 प्रतिशत पूरी दामी में मिलती थी, मगर यह सरकार बड़े-बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए मंडियां बंद करने पर तुली हुई है। सरकार (Government) सरसों, नरमा, मूंग, बाजरा आदि फसलों को आढ़तियों के माध्यम से खरीद ना करने की बजाएं सीधे खरीद करना सरासर गलत है। सरकार ने हरियाणा मार्केट बोर्ड बनाकर आढ़तियों को करोड़ों रुपए की दुकानें बेच रखी है और आढ़ती मार्केट बोर्ड से लाइसेंस लेकर मंडियों में करोड़ों रुपए लगाकर व्यापार कर रहे हैं

अगर सरकार अनाज की खरीद आढ़तियों के माध्यम से नहीं करेगी तो आढ़ती मंडियों में दुकान करके क्या करेगा यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है। आज मंडियों में 40 हजार आढ़ती, गांव में भर्ती करने वाले व्यापारी, लाखों पल्लेदार, ट्रांसपोर्टर, मुनीम आदि मंडी के व्यापार से सीधे जुड़े हुए हैं अगर सरकारी मंडियां बंद हो गई तो लाखों लोग बर्बाद हो जाएंगे।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सरकार (Government) को अपनी जिद छोडक़र पहले की तरह हर अनाज की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से करके 2.5 प्रतिशत पूरी आढ़त देनी चाहिए। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन जिला प्रधान मनोहर मेहता, प्रदेश उप प्रधान प्रेम बजाज, व्यापार मंडल जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, महासचिव अंजनी कनोडिया, संरक्षक राजकरण भाटिया, आढ़ती एसोसिएशन सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, पूर्व उप प्रधान कीर्ति गर्ग, फर्नीचर एसोसिएशन प्रधान अनिल सर्राफ, कपड़ा एसोसिएशन प्रधान अश्विनी बंसल, रेडीमेड गारमेंट प्रधान भीम सिंगला,

गुड़ एसोसिएशन प्रधान सुभाष शेरपुरा वाले, सचिव कमलजीत टक्कर, मोबाइल एसोसिएशन प्रधान संदीप मिड्ढा, पवन गर्ग, सतीश हिसारिया, जिला प्रधान स्वर्णकार संघ हेमंत सोनी, नगर प्रधान लीलाधर सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर सोनी, जूता मर्चेंट एसोसिएशन प्रधान सतीश गोयल, होलसेल किरयाणा प्रधान सुरेश गोयल, प्रेम कंदोई, परमानंद कक्कड़, महेश सिंगला, सुशील कसवा, सुशील रहेजा, कृष्ण गोयल, अनिल अरोड़ा, दीपक नड्डा, महावीर शर्मा, किशोर सोनी, अनीश गर्ग, सुधीर ललित, राजेंद्र नंबरदार, अतुल गोयल, गुरजंट गिल, राजेंद्र ललित सहित व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Commission AgentsGovernmentHaryanaProtest
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Fire Bird

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड (Fire Bird) बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

2 years ago
Intoxicants

पुलिस ने 32220 नशीली गोलियों सहित दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार आरोपियों खिलाफ एनडीपी एस एक्ट तहत केस दर्जकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

The Art of Living & Autocracy Machinery: Restoring the Heartbeat of India's Water Bodies

The Art of Living & Autocracy Machinery: Restoring the Heartbeat of India's Water Bodies

February 20, 2026
India-France Economic Report 2026 Unveiled at the India-France CEOs Forum in New Delhi

India-France Economic Report 2026 Unveiled at the India-France CEOs Forum in New Delhi

February 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)