Pune - पुणे में सजेगी साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 22, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Pune में सजेगी साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत की रंग-ए-महफिल

दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर, 2024 को होगा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 25, 2024
in राष्ट्रिय
0
Pune

जिंदादिल शहर पुणे (Pune) में भारत के सबसे लोकप्रिय साहित्योत्सव तथा साहित्य और संगीत का महाकुंभ ‘जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत’ शुरू होने जा रहा है। इस दो दिवसीय महाकुंभ का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर, 2024 को नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफएआई) ऑडिटोरियम, एनएफडीसी, लॉ कॉलेज रोड पर होने जा रहा है।

साहित्योत्सव भारतीय संस्कृति, कला और साहित्य का जश्न मनाने के लिए समर्पित यह समारोह एक से बढ़कर एक गतिविधियों से गुलज़ार होगा, जिसमें शास्त्रीय गायन, गज़ल गायन, पैनल चर्चा, नाटक, मुशायरा और कवि सम्मेलन, वाद्ययंत्र, शास्त्रीय नृत्य और लोक गायन आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क है और www.jashneadab.org लिंक पर खुद को रजिस्टर करके इसमें शामिल हुआ जा सकता है।

भव्य जश्न को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब के संस्थापक, कुँवर रंजीत चौहान ने कहा, “साहित्योत्सव ‘जश्न-ए-अदब’ कल्चरल कारवां विरासत 2024 भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य का एक जीवंत उत्सव है। यह मंच भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि का तहे-दिल से सम्मान करता है। (Pune)

ये भी पड़े– अब वो बात कहाँ (Where)

इसके माध्यम से हमारा उद्देश्य भारतीय कला, साहित्य, संगीत और नृत्य की अनमोल धरोहर को देश के कोने-कोने तक पहुँचाना है। पुणे एक जिंदादिल शहर है, जिसके लोग देश की संस्कृति को जीवंत रखना बखूबी जानते हैं। हम नई पीढ़ी के मन में हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में, सभी शहरवासियों से हमारा अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में साहित्योत्सव में शामिल हों और इस अद्वितीय उत्सव को और भी अधिक खास और यादगार बनाएँ।”

26 अक्टूबर, शनिवार को पहले दिन की शुरुआत होगी, जिसका भव्य शुभारंभ प्रसिद्ध बांसुरी वादक और संगीत निर्देशक, पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया, और प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पं. साजन मिश्रा की उपस्थिति में किया जाएगा। इनके अलावा भी कई जाने-माने कलाकार और साहित्यकार इस महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद मराठी कवि सम्मेलन में मराठी भाषा के कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाषा की मिठास और गहराई का अनुभव कराएँगे। (Pune)

इसके बाद ‘अज्ञात से ज्ञात की ओर…’ सत्र में प्रसिद्ध अभिनेता, चित्रकार, लेखक और निर्देशक पंकज झा अपनी कविताओं के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। ‘रंगकर्म की घूमती दुनिया’ सत्र में पंकज झा और जाने-माने अभिनेता सुमीत व्यास, कुंवर रंजीत चौहान के साथ संवाद करेंगे और रंगमंच की दुनिया के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ‘मरहूम की याद में’ तारिक़ी हामिद द्वारा हास्य नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों को हँसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे। इसके बाद ‘सुर-साधना’ में पद्म भूषण पं. साजन मिश्रा की सुरमयी प्रस्तुति श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की अद्भुत यात्रा पर ले जाएगी। कार्यक्रम का समापन पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी की मधुर धुनों से होगा, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

27 अक्टूबर, रविवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन रहेगा। पहली प्रस्तुति ‘मुशायरा- नौ बहार’ होगी, जिसमें दखत रावल मिज़ाज, जाव्वाद सैयद फैसल खान, अदनान शेख, शोएब फिरोज़ी और पूनम खत्री अपनी शायरी से समा बाँधेंगे। इसके बाद ‘अपनी कहानी के अपने किरदार’ सत्र में प्रसिद्ध अभिनेता और लेखक मनु ऋषि चड्ढा अपनी कहानियों का वाचन करेंगे, जिससे सभी श्रोता खुद को जुड़ा हुआ पाएँगे। (Pune)

‘कथा-कथक’ में कथक विशेषज्ञ ऋचा जैन कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी, जिसमें कहानी और नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ‘ओटीटी- सिनेमा और थिएटर- बदलता माहौल’ सत्र में मनु ऋषि चड्ढा, मशहूर अभिनेता चंदन रॉय सान्याल, कुंवर रंजीत चौहान के साथ ओटीटी, सिनेमा और रंगमंच के बदलते माहौल पर चर्चा करेंगे। ‘सुखन बहार- मुशायरा’ में फरहत एहसास, शमीम अब्बास, मदन मोहन दानीश, कर्नल गौतम राजऋषि, कुंवर रंजीत चौहान, जावेद मुशिरी, शाकिर देहलवी और अनस फैजी अपनी शायरी से शाम को रौशन करेंगे।

समापन समारोह के बाद राजा सरफराज़ दरबारी एंड ग्रुप ‘महफिल-ए-कव्वाली’ पर महफिल सजाएगा। गौरतलब है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और साहित्य को प्रोत्साहित करना और युवा पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराना है। इस दो दिवसीय उत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियाँ पुणे के निवासियों और आगंतुकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करेंगी। देश भर के सभी साहित्य और संस्कृति प्रेमी इस उत्सव में शामिल होकर इस अद्वितीय यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं। (Pune)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Cultural Caravan HeritageJashn-e-AdabLiterary FestivalPune
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Workshop on Remote Sensing

रिमोट सेंसिंग और जीआईएस अनुप्रयोग विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू|

3 years ago
Administration

जिला प्रशासन ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है: औलख दूसरे दिन भी सील रहा डीसी कार्यालय का मुख्य गेट|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

फुटबॉल

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर

October 17, 2025
सन नियो

सन नियो की अभिनेत्रियाँ मेघा रे, गौरी शेलगांवकर और अनंदिता साहू ने साझा की अपनी खास दिवाली यादें

October 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)