Rabi - रबी फसल खरीद को लेकर प्रबंध करें पुख्ता अधिकारी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Rabi फसल खरीद को लेकर प्रबंध करें पुख्ता अधिकारी : उपायुक्त

एसडीएम अपने क्षेत्र की मंडियों का दौरा कर प्रबंधों का लें जायजा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 29, 2024
in हरियाणा
0
Rabi

रबी (Rabi) फसल की एक अप्रैल से खरीद शुरू हो जाएगी। पिछले सीजन की भांति इस बार भी गेहूं फसल की सुचारू रूप से खरीद प्रक्रिया हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे। अधिकारी मंडियों व खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं को पुख्ता कर लें। संबंधित एसडीएम मंडियों में बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का समय-समय पर निरीक्षण करें। ये निर्देश उपायुक्त आर.के सिंह ने शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा की वीसी उपरांत उपस्थित अधिकारियों को दिए।

ये भी पड़े– चौपटा में 31 को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा कैंप (Medical Camp)

इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में रबी की फसल खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि जिला में फसल खरीद को लेकर सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे और सुचारू रूप से गेहूं की फसल खरीद की जाएगी।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला की सभी मंडियों का निरीक्षण कर उनमें सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इसके साथ ही संबंधित एसडीएम मंडियों का दौरा करें और वहां पर खरीद प्रक्रिया के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि अबकी बार गेहूं की अधिक आवक होने की संभावना है, इसलिए गेहूं के उठान व भंडारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मंडियों में पानी, साफ-सफाई व बिजली आदि की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने जिला के किसानों से अपील की कि वे मंडियों में फसल को सुखा कर लाएं ताकि उन्हें फसल बेचने में असुविधा न हो। (Rabi)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती, एसडीएम ऐलनाबाद डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, डीडीए डा. सुखदेव, डीएफएससी कप्तान सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। आढती एसोसिएशन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में करें सहयोग – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर के सिंह ने आढती एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए उन्हें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अबकी बार सिरसा में सौ प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में प्रशासन की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आढती एसोसिएशन से भी आमजन को मतदान के लिए जागरुक करने में सहयोग अपेक्षित है। एसोसिएशन मंडियों में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत कट आउट, फ्लेक्स लगवाएं तथा सेल्फी प्वाइंट बनवाएं ताकि ही मतदान के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। (Rabi)

Tags: Deputy CommissionerHaryanaOfficersRabi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Smartwatch

10 हजार की कीमत वाला मात्र 2999 रुपये में उपलब्ध है, ब्लूटूथ कॉलिंग और दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस यह स्मार्टवॉच

3 years ago
STF

STF ने केंद्रीय एजेंसियों से मदद मांगी, जांच में ED हो सकती है शामिल!

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)