'राकेश टिकैत दो कौड़ी का आदमी, मैं ऐसे लोगों का जवाब भी नहीं देता', बोले
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘राकेश टिकैत दो कौड़ी का आदमी, मैं ऐसे लोगों का जवाब भी नहीं देता’, बोले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
राकेश टिकैत

लखनऊ। राकेश टिकैत: लखीमपुर खीरी में किसानों के धरना के दौरान बीते वर्ष तीन अक्टूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के मामले में फजीहत झेल रहे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) ने एक बार फिर राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया है।

लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अजय मिश्रा टेनी का वीडियो वायरल है। जिसमें वह राकेश टिकैत के बारे में बोल रहे हैं। लखीमपुर में बीते दो दिन तक संयुक्त किसान मोर्चा के सम्मेलन के दौरान अजट मिश्रा टेनी को पद के हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए टेनी ने किसान नेता राकेश टिकैत को दो कौड़ी का आदमी बताया है।

लखीमपुर खीरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद केन्द्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किसान नेता राकेश टिकैत के बारे में कहा है कि टिकैत दो कौड़ी का आदमी है। टेनी बीते दिनों लखीमपुर खीरी में किसानों के धरने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

लखीमपुर खीरी में सयुंक्त किसान मोर्चा ने दिवरीय धरना दिया। इस धरने को लेकर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि आप लोग अपना काम करते रहिए। क्षेत्र में विकास के काम को देखिए और कराइए। किसान नेताओं का काम है, बात करना। आप लोग तो जानते हो कि लोग बोलते रहते हैं और काम करने वाले अपना काम करते रहते हैं।

मंत्री टेनी ने का कि मान लीजिए गाड़ी से लखनऊ जा रहे हैं, गाड़ी की तेज रफ्तार है। इसी दौरान कुत्ते भोंकने लगते हैं। कई बार पीछे लग जाते हैं। यह तो उनका स्वाभाव है, आप उनको बदल नहीं सकते हैं। हमारा लोगों का ऐसा स्वाभाव नहीं है, जो चीज जब सामने आती है तो मैं सभी का पूरा जवाब देता हूं।

लखीमपुर कार्यालय में उन्होंने अपने समर्थकों के बीच कहा कि राकेश टिकैट दो कौड़ी का आदमी है। इस दौरान टेनी ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि जिसका जो व्यवहार होता है, वह उसके अनुरूप व्यवहार करता है। टेनी ने कहा कि फिर चाहे जितने राकेश टिकैत-विकैत जितने आएं, मैं राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, दो कौड़ी का आदमी है। दो बार चुनाव लड़ा, दोनों बार जमानत जब्त हो गई। इसके साथ ही अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि इस तरह का व्यक्ति किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता है, इसलिए मैं ऐसे लोगों को जवाब भी नहीं देता हूं।

Tags: Ajay Mishra TeniLucknowlucknow-city-politicsMinister In Modi Government Teninewsrakesh tikaitSanyunkat Kisan MorchastateTikait Man Of No Valueup newsUP Politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Vacant Posts

सर्वसम्मति से किया रिक्त पदों (Vacant Posts) पर पदाधिकारियों का चयन

2 years ago
राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज, NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर किया था विवादित ट्वीट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026

BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026

March 12, 2026
Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)