Rambir Was Killed: जमीनी विवाद में की गई रामबीर की हत्या, पत्नी के भाई
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद में की गई रामबीर की हत्या, पत्नी के भाई और भतीजे ने पहले पी शराब, फिर दबा दिया गला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Rambir Was Killed

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने रामबीर हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। हत्या साले ने अपने दोस्त और भांजे के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने साले व भांजे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपित फरार है। पुलिस के मुताबिक जमीन बेचने के विरोध में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। (Rambir Was Killed)

जमीन बेचने का साला कर रहा था विरोध 

खतौली कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जानसठ थानाक्षेत्र के राजपुर कलां गांव निवासी रामबीर पुत्र ऋषिपाल के पास 20 बीघा कृषि भूमि थी। 15 बीघा वह बेच चुका था। पांच बीघा भूमि बेचने के लिए सौदेबाजी कर रहा था। इसका विरोध उसका साला रजनीश उर्फ धर्मराज पुत्र स्व. जयप्रकाश निवासी खानपुर कर रहा था।

जीजा को फोन कर बुलाया और शराब पिलाई 

रजनीश ने अपने दोस्त प्रदीप कुमार उर्फ छोटू पुत्र ओमकार निवासी पिलौना, थाना फलावदा, जिला मेरठ और अपनी बहन के लड़के मोनू पुत्र गज्जू निवासी सिकरोड, जिला गाजियाबाद को हत्या की योजना में शामिल किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या का अंजाम देने के लिए बुधवार को रजनीश ने तिसंग क्षेत्र में जीजा रामबीर को फोन कर बुलाया था। सभी ने पहले साथ बैठकर शराब पी।

गंगनहर में फेंकने जा रहे थे, लेकिन बाइक हुई बंद 

इसके बाद आरोपित बाइक से रामबीर को शराब के नशे में गंगनहर में फेंकने जा रहे थे लेकिन रसूलपुर गांव के जंगल में पेट्रोल खत्म होने पर बाइक बंद हो गई। इसके बाद रजनीश के दोस्त प्रदीप ने रामबीर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर भाग गए। गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित रजनीश व भांजे मोनू को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप अभी फरार है। पकड़े गए आरोपितों से रामबीर का मोबाइल व बाइक मिली है।

रामबीर पर था हत्या का मुकदमा

रामबीर पर भी 20 वर्ष पूर्व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया मोनू रामबीर की साली इंद्रेश का पुत्र है। हत्याकांड के बाद आरोपित रामबीर के घर में ही सोया था। वह मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी में आइजीएल गैस पाइप लाइन को जोड़ने का काम करता है। (Rambir Was Killed)

Tags: # muzaffarnagar newsBy NavTimes NewsMurder in Land Disputemurder in Muzaffarnagarmuzaffarnagar policemuzzaffarnagar-crimeNTN newsRambir MurderUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Traffic Rules

दो लाख स्कूली बच्चों ने दी Traffic Rules पर आधारित परीक्षा

2 years ago
Shoe Merchant Association

होलसेल शू मर्चेंट एसोसिएशन (Shoe Merchant Association) की तरफ से मिलन समारोह का आयोजन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)