रियल स्टेट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर सुसाइड नोट
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, February 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

रियल स्टेट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर सुसाइड नोट बरामद, लिखा…

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
कारोबारी

लखनऊ। हजरतगंज अशोक मार्ग पर रहने वाले रियल स्टेट कारोबारी रजनीश गोयल ने गुरुवार देर रात लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के दूसरे तल पर कमरे में बेड पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पास ही पिस्टल पड़ी थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उन्होंने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

रजनीश ने सुसाइड नोट में लिखा है, मैं अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। उनके तीन हस्ताक्षर के साथ ही चार अगस्त की तारीख पड़ी है। रजनीश की आरजे कंस्ट्रक्शन के नाम से रियल स्टेट कंपनी है। हजरतगंज के अशोक मार्ग 21ए प्रेमनगर में गोपाल कृष्ण गोयल रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके प‍िता ने सूचना दी कि घर के ऊपरी हिस्से में उनके 52 वर्षीय बेटे रजनीश गोयल रहते हैं। शुक्रवार सुबह रोज की तरह वह टहलने के बाद सुबह करीब 11 बजे घर लौटे। इस बीच नौकरानी आ गई। नौकरानी ने बेटे के कमरे की घंटी बजाई, लेकिन रजनीश ने दरवाजा नहीं खोला। नौकरानी की सूचना पर अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में बेड पर रजनीश का शव खून से लतपथ पड़ा था।

पुलिस ने शव के पास से ही पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक की आरजे कंस्ट्रक्शन के नाम से रियल स्टेट कंपनी है। खुदकुशी के पीछे पारिवारिक विवाद या साथियों से रुपयों की लेन-देन की आशंका जताई गई है।

पुलिस का कहना है कि जब कारोबारी रजनीश के माता-पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनाई नहीं दी थी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि व्यवसायिक कारण, विवाद समेत कई बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी व दो बेटियां रहती हैं बाहर : पुलिस ने बताया कि रजनीश की पत्नी रोली प्रयागराज अपने मायके गई थीं। जबकि उनकी दो बेटियां अमेरिका में रहती है। वह यहां काफी समय से अकेले माता-पिता के साथ रह रहे थे। घर में काम करने वालों का कहना है कि वह ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे। बस, घर में बिल्लियों को दाना डालकर अपने कमरे में चले जाते थे।

बुधवार को कर्मचारियों को बांटा था वेतन : घर में काम करने वाले माली ने बताया कि मालिक ने बुधवार को घर में काम करने वाले सभी लोगों को वेतन दिया था। वेतन देते समय कुछ कहा नहीं, बस यही बोले कि सबको बुला लो, वेतन देना है। पता नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इस घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं। मालिक को किसी चीज की कोई कमी नहीं थी। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच होनी चाहिए।

Tags: lucknow-city-crimenewsReal estate businessman suicidestateSuicide caseUP Crimeप‍िता ने क‍िया आत्‍महत्‍या का प्रयास
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

टनकपुर

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को चंपावत पहुंचे। जहां उन्होंने पहले टनकपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग

3 years ago
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi से पूछताछ पर अखिलेश यादव का तंज, गढ़ दी ED की नई परिभाषा, जानें- और क्या कहा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kotak Mahindra Prime Limited

Kotak Mahindra Prime Limited द्वारा समर्थित सेवलाइफ फाउंडेशन ने किया एनएच-60 के उच्च जोखिम वाले पिंपलगांव-मालेगांव खंड पर बुनियादी आघात जीवन सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

February 16, 2026
Cipcal

Cipcal ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब

February 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)