सरकार और अफसरों की मिलीभगत से डकार गए चावल: Kumari Selja - Nav Times News
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सरकार और अफसरों की मिलीभगत से डकार गए चावल: Kumari Selja

अफसरों की मिलीभगत के चलते ही इससे पहले फोर्टिफाइड चावल के नाम पर कर चुके बड़ा खेल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 5, 2023
in हरियाणा
0
Kumari Selja

चंडीगढ़। (सतीश बंसल) सिरसा,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा  (Kumari Selja) ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नाक के तले अफसर व राइस मिलर्स हर साल करोड़ों रुपये के चावल घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। साल 2014 में भाजपा की सरकार बनने से साल 2021 तक 200 करोड़ का चावल घोटाला सामने आ चुका है, अब इस साल 38 करोड़ रुपये का चावल और डकार लिया गया है। सिर्फ कागजी खानापूर्ति कंप्लीट करने के लिए पुलिस में शिकायत देने की बात कही जा रही है।

ये भी पड़े-नशे के खिलाफ एडीजीपी के टीम ने निकाली Tiranga Yatra, नशे के खात्मे का लिए प्रण

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल के मिलर्स ने धान खरीद का एक साल बीतने के बाद भी 38 करोड़ रुपये से अधिक का चावल अभी तक वापस सरकार को जमा नहीं करवाया है। नियमों को ताक पर रखते हुए अफसर भी बार-बार इसे जमा कराने का समय बढ़ाने का खेल खेलते रहे। मिलर्स का प्रयास था कि वे धान की तैयार हो रही फसल को खरीद कर ही सरकार को चावल दें। क्योंकि, सरकार से लिए धान से निकाला गया चावल वे पहले ही महंगे दामों पर ओपन मार्केट में बेच चुके हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पूर्व केंद्रीय मंत्री (Kumari Selja)  ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से साल 2021 के बीच 200 करोड़ रुपये का चावल मिलर्स जमा कराने में विफल रहे। यह चावल भी अफसरों व मिलर्स की मिलीभगत और सरकार में बैठे लोगों के आशीर्वाद के चलते घोटाले की भेंट चढ़ गया। सरकार ने सिर्फ एफआईआर दर्ज करने की खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं किया। अब फिर इसी पैटर्न पर 38 करोड़ से अधिक के घोटाले को अंजाम दे दिया गया है।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों विभिन्न योजनाओं के तहत आंगनबाड़ी, स्कूल आदि में बांटे जाने वाले फोर्टिफाइड चावल के 111 सैंपल फेल हो गए थे। एक भी सैंपल निर्धारित मानक पर खरा नहीं पाया गया। सैंपल की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस चावल को फोर्टिफाइड किया ही नहीं गया। जबकि, प्रदेश के बच्चों व महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए इस चावल को भारत सरकार के निर्देश पर फोर्टिफाइड करना होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री (Kumari Selja) ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल का मतलब पोषणयुक्त चावल होता है। इसमें आम चावल की तुलना में आयरन विटामिन बी-12, फॉलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा जिंक, विटामिन ए, बी डालकर भी फोर्टिफाइड चावल तैयार किया जाता है। इससे भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि राइस मिलर व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से किए गए इस घोटाले को सरकार में बैठे लोगों ने ही दबा दिया, ताकि उनकी खुद की भूमिका उजागर न हो जाए।

Tags: Kumari Seljarice spoiled due to government
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Medical College

मेडिकल कॉलेज के टेंडर जारी, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरु : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

3 years ago
INLD

INLD प्रत्याशी ने सिरसा सब्जी मंडी में की वोटों की अपील

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chaitra Amavasya 2026

Chaitra Amavasya 2026

March 17, 2026
Sitaram Jaipuria Foundation

Celebrating Life Savers – Sitaram Jaipuria Foundation Hosts the 3rd Edition of Medical & Healthcare Excellence Awards

March 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)