ऋषभ पंत ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, इंग्लैंड की जेब से निकाल लाए
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

ऋषभ पंत ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, इंग्लैंड की जेब से निकाल लाए जीत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2022
in खेल
0
ऋषभ पंत

नई दिल्ली। मैनचेस्टर वनडे में जिस तरह की पारी ऋषभ पंत ने खेली वह उसे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। उनकी यह पारी न केवल टीम इंडिया के लिए मुश्किल परिस्थितियों में आई बल्कि उन्होंने अपने करियर का पहला शतक भी लगाया।

पंत ने अपने नेचुरल गेम के विपरीत पहले धीमी शुरुआत की और जब हार्दिक के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब ले गए तब उन्होंने अपने खेलने के स्टाइल में बदलाव लाया। पंत ने अपना अर्धशतक 71 गेंदों पर पूरा किया लेकिन अर्धशतक से शतक तक का सफर उन्होंने केवल 35 गेंदों में पूरा किया। इतना ही नहीं वह 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।

मैच के बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने पंत की इस पारी की प्रशंसा की और उन्हें वनडे इतिहास की सबसे अच्छी पारियों में से एक करार दिया। पंत की प्रशंसा के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का ट्वीट वायरल हो रहा है।

मैच के बाद युवराज ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए जो लिखा उससे साबित हो रहा है कि इस युवा बल्लेबाज को युवराज सिंह ने मैच से पहले टिप्स दिए थे। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद ट्वीट कर लिखा “लगता है कि 45 मिनट की बातचीत सफल रही, शानदार बल्लेबाजी। उन्होंने कहा कि यह वह तरीका है जिससे आप अपनी इनिंग को संवार सकते हैं। पंत और हार्दिक की पारी को देखना शानदार रहा।”

आपको बता दें कि टीम इंडिया इस मैच में 260 रनों का पीछा करते हुए एक वक्त 72 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी जब पांड्या और ऋषभ पंत ने टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला और टीम को डिसाइडर मैच में जीत दिलाई। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 115 गेंदों पर 133 रनों की शानदार साझेदारी की। पंत ने इस मैच में न केवल अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली बल्कि अपना पहला शतक भी पूरा किया।

Tags: apni baatcricketInd vs Engindia vs englandManchester ODIyuvraj on Rishabh PantYuvraj SinghYuvraj singh 45 Minute tweet
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Online Cricket

पंचकूला क्राईंम ब्रांच नें किया Online Cricket सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपित गिरफ्तार ।

4 years ago
Madras High Court

मद्रास हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओ के ‘खुला’ को लेकर जारी किए निर्देश, जाने क्या हैं ‘खुला’|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)