Roadways Employees - रोडवेज कर्मचारियों ने सीएम आवास घेराव
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Roadways Employees ने सीएम आवास घेराव को लेकर मीटिंग में बनाई रणनीति

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 8, 2023
in हरियाणा
0
Roadways employees

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ सिरसा डिपो की बैठक डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर की अध्यक्षता में सिरसा डिपो वर्कशॉप में सम्पन्न हुई। बैठक में एसकेएस जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा, जिला सचिव रमेश कुमार सैनी, चालक विनोद कुमार खारिया, इंदर सिंह, रामप्रताप, विनोद कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी (Roadways Employees) सांझा मोर्चा के आह्वान पर बैठक में सरकार की वादाखिलाफी व मानी गई मांगों को लागू नहीं करने के खिलाफ  10 दिसंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास के घेराव व प्रदर्शन में बढ़.चढ़ कर भाग लेने की ठोस योजना बनाई गई।

28 दिसंबर को करेंगे एक दिन की सांकेतिक हड़ताल। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए सिरसा डिपो प्रधान व प्रदेश प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर, जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा, जिला सचिव रमेश कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा बार-बार की जा रही वादाखिलाफी व टरकाऊ रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार व विभाग के उच्चाधिकारी रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के लिए गंभीर नहीं है।

 ये भी पड़े– श्रद्धा व उल्लास से मनाया श्री शनि श्याम (Shri Shani Shyam) वार्षिकोत्सव

चाहर ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी (Roadways Employees) सांझा मोर्चा के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी का जवाब देने के लिए करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। चाहर ने कहा कि बार-बार सांझा मोर्चा प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव से मिल चुका है। इसके बावजूद भी अभी तक मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया है। इसलिए सरकार के इस रवैए के खिलाफ  अब कर्मचारी निर्णायक आंदोलन करेंगे।

चाहर ने बताया कि चालकों का पे ग्रेड बढ़ाया जाए व परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 रुपए किया जाए। अर्जित अवकाश में कटौती का पत्र वापस लेकर पहले की तरह अवकाश लागू करें। पुरानी पेंशन बहाली, जोखिम भत्ता देने पर सरकार बिलकुल गम्भीर नहीं है। बेड़े में 10 हजार बसों को शामिल किया जाए, ताकि 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

2016 को भर्ती चालकों सहित कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। वर्कशॉप सहित सभी श्रेणियों में खाली पड़े रिक्त पदों को स्थाई भर्ती करके भरा जाए। सोहन सिंह रंधावा रमेश कुमार सैनी व पृथ्वी सिंह चाहर ने बैठक में मुख्य मांगों पर चर्चा करते हुए बताया कि चालक-परिचालक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती बारे 20 सितंबर 2022 को जारी आदेशों को वापस लिया जाए। 3 फरवरी 1984 की हिदायतों अनुसार देय अर्जित अवकाश व सभी लाभ दिए जाए। (Roadways Employees)

इसके अलावा पुरानी पेंशन नीति को लागू करने। लम्बे समय से लंबित लिपिकों, डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर के पदों से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की बजाए 5 वर्ष किया जाए। विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाए। 7 वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान शीघ्र किया जाए। ट्रांसपोर्ट एक्ट 1961अ नुसार 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए, 8 घण्टे से ज्यादा ड्यूटी का ओवरटाइम दिया जाए।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

सभी प्रकार की बीमारियों के लिए मैडिकल कैशलेश सुविधा दी जाए। विभाग में कार्यरत सभी कैटेगरी के कर्मचारियों की प्रमोशन तय समय में की जाए। विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों की फ्री यात्रा सुविधा पहले की तरह रखी जाए व रिटायर्ड कर्मचारी पति पत्नी का सयुक्त पहचान पत्र बनाया जाए सहित प्रमुख मांगें हैं। इस मौके पर सभी नेताओं ने कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए कहा सिरसा डिपो से 10 दिसंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास घेराव में भारी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। (Roadways Employees)

Tags: CM ResidenceHaryanaMeetingRoadways EmployeesStrategy
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Youth Veerangana

जरूरतमंद परिवार की मददगार बनी यूथ वीरांगना (Youth Veerangana) संस्था , राशन किया वितरित

2 years ago
Today’s Horoscope 5th January 2023

Today’s Horoscope 5th January 2023 | आज का राशि फल दिनांक 5 जनवरी 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Anna University Results 2026

Anna University Results 2026

March 13, 2026
adani

स्वाभिमान मिशन के तहत प्रीति Adani के नेतृत्व में 10 लाख महिलाएं बनेंगी ‘बिजनेस वुमन’

March 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)