एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 36 लाख रुपये, जांच में जुटी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 6, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 36 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 18, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
एम्स

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगारों से 36 लाख ठग लिए गए। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बेरोजगारों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए थे। यही नहीं दो बेरोजगारों को तो वेतन के तौर पर 25 हजार 500 रुपये भी दे दिए गए थे।

कहा- नियुक्ति पत्र देने के बाद 36 लाख देने होंगे

देहरादून के साहिया निवासी सुनील दत्त शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 2017 में आरोपित दून निवासी वीरेंद्र गौतम ने उन्हें बताया कि वह सरकारी संस्थानों में संविदा पर नौकरी लगवाता है। इस पर सुनील ने अपने दस्तावेज दे दिए। इसके पश्चात वीरेंद्र ने अपने मित्र अभिषेक लोधी से सुनील की मुलाकात करवाई।

अभिषेक ने कहा कि नौकरी के लिए अकेला व्यक्ति नहीं, बल्कि कई अन्य लोग भी हों तो आसानी रहेगी। जिस पर सुनील ने अपने कुछ अन्य परिचितों के शैक्षणिक समेत अन्य दस्तावेज भी दे दिए। दोनों ने कहा कि नियुक्ति पत्र देने के बाद 36 लाख देने होंगे। कुछ दिनों बाद अभिषेक लोधी ने सुनील समेत अन्य को नियुक्ति पत्र दिए, जिसमें अंशुमन गुप्ता डिप्टी डायरेक्टर एम्स ऋषिकेश के नाम से हस्ताक्षर थे।

नियुक्ति नहीं मिली तो सुनील समेत अन्य ने फोन से संपर्क किया

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सुनील ने 36 लाख दे दिए। नियुक्ति की तिथि से कुछ दिन पूर्व अभिषेक लोधी ने सुनील समेत अन्य से दोबारा सत्यापन की बात कही। कहा कि आप लोग मेरे पिता और मौसी के साथ एम्स ऋषिकेश सत्यापन के लिए जाएंगे। उनकी वहां पर अच्छी जान पहचान है। जब काफी दिन बाद भी नियुक्ति नहीं मिली तो सुनील समेत अन्य ने फोन से संपर्क किया।

इस पर कहा गया कि आपका सत्यापन हो गया है और जल्द ही खाते में वेतन आना शुरू हो जाएगा। इसके कुछ दिन बाद ही दो लोग के खाते में 20,500 रुपये आए। इससे सुनील समेत अन्य को विश्वास हो गया कि नौकरी लग गई। परंतु कुछ दिनों बाद जब सभी नियुक्ति पत्र लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे तो पता चला कि यह फर्जी हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर देहरादून निवासी वीरेंद्र गौतम, विनोद लोधी, अभिषेक लोधी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपितों में शामिल अभिषेक लोधी भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ डोईवाला के मंडल अध्यक्ष हैं।

Tags: dehradun newsdehradun-city-crimejob FraudnewsRishikesh AIIMSstateUttarakhand Crimeuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Sports Meet

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक स्पोर्टस मीट समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

3 years ago
Linguistic diversity

भाषाई विभिन्नता (Linguistic diversity) हमारे मुल्क की सबसे बड़ी ख़ूबसूरती: प्रो. हरभगवान चावला

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Shubman Gill

Shubman Gill: From Fazilka’s Fields to India’s Cricketing Crown

July 6, 2025
वनप्लस का नया धमाका

वनप्लस का नया धमाका: नॉर्ड 5, नॉर्ड सीई 5 और बड्स 4 की भव्य एंट्री 8 जुलाई को

July 5, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)