SBI ने लोन की ब्याज दरें बढ़ाईं, पुराने ग्राहकों को अधिक देनी होगी EMI
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

SBI ने लोन की ब्याज दरें बढ़ाईं, पुराने ग्राहकों को अधिक देनी होगी EMI

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 15, 2022
in व्यापार
0
SBI

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट में 70 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार संशोधित दर अब 13.45 फीसद हो गई है। नई दर आज से लागू कर दी गई है।

प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) में बढ़ोतरी के अलावा बैंक(SBI) ने भी आधार दर को भी बढ़ाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया है, जो आज से प्रभावी है। बेस रेट पर कर्ज लेने वाले कर्जदारों की ईएमआई राशि बढ़ जाएगी।

आपकी ईएमआई पर क्या होगा असर

इस बढ़ोतरी के बाद बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) 15 सितंबर, 2022 से 13.45 प्रतिशत हो जाएगी। इससे बीपीएलआर से जुड़े कर्ज का रीपेमेंट महंगा हो जाएगा। यानी एसबीआई से लिए गए आपके कर्ज की ईएमआई बढ़ जाएगी। इससे पहले बैंक(SBI) की बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) 12.75 फीसदी थी। पिछली बार जून में इसे संशोधित किया गया था।

आरबीआई की बैठक से पहले लिया गया फैसला

बैंक तिमाही आधार पर बीपीएलआर और आधार दर दोनों में संशोधन करता है। एसबीआई द्वारा उधार दर में संशोधन किए जाने के बाद आने वाले दिनों में संभावना है कि अन्य बैंक भी ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई ने अपनी बेंचमार्क उधार दरों में वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक से कुछ हफ्ते पहले ही की है।

आरबीआई की इस बैठक में मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए दरों में फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, अगली तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक 28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होगी।

एसबीआई के शेयरों में मजबूती

बुधवार के कारोबार में एनएसई पर एसबीआई के शेयर 3% के करीब बढ़कर 574.7 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई पर बिकवाली के दबाव के बावजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों ने 574.65 रुपये की ऊंचाई हासिल की। मार्केट के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एसबीआई के शेयर और मजबूत हो सकते हैं।

Tags: banking loanEMIHome LoanSBISBI EMISBI Home LoanSBI home loan EMISBI home loan ratesstate bank of india
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Facing War

यूक्रेन 1 साल से झेल रहा युद्ध, बीते हफ्ते रूस और यूक्रेन के युद्ध ने दिखाया कोई भी जगह नहीं सुरक्षित|

3 years ago
ओमप्रकाश राजभर

पहले तलाक होगा, फिर नए निकाह पर बात होगी- सपा से गठबंधन पर बोले ओमप्रकाश राजभर

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)