हरदोई में घर से अगवा कर सात साल की बच्ची से खेत में दुष्कर्म, हत्या का प्रयास
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

हरदोई में घर से अगवा कर सात साल की बच्ची से खेत में दुष्कर्म, हत्या का प्रयास

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
घर

हरदोई। कासिमपुर क्षेत्र में घर में सो रही सात वर्षीय बच्ची को युवक उठा ले गया और तालाब के निकट ले जाकर दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर भाग निकली और मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।

एक गांव की महिला ने बताया कि सोमवार रात घर के बरामदे में सात वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी। गांव के नन्हे रात करीब दस बजे पुत्री को घर से उठा ले गया और घर से चंद कदमों की दूरी पर तालाब के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। आराेपित ने पुत्री का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह पुत्री आरोपित से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद वह पुत्री को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने देर रात में पीड़िता को महिला अस्पताल भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां पर आरोपित नन्हे का गमछा पड़ा मिला। थाना प्रभारी हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

पति और पुत्र दहेज हत्या में जेल में हैं बंद : महिला ने बताया कि उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। बड़े पुत्र की 28 जनवरी को शादी हुई थी और बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसी मामले में चार माह से पति और पुत्र जेल में बंद हैं। घर पर वह अपनी पुत्री और नौ व 11 वर्ष के दो पुत्रों के साथ रहती है।

Tags: Hardoi newslucknow-city-crimenational newsnewsphysical abuse of girlstateUP Crimeup newsबच्‍ची का शारीर‍िक शोषण
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

North Korea

नार्थ कोरिया ने अप्रैल में लॉन्च होने वाली ‘महत्वपूर्ण’ जासूसी उपग्रह परीक्षण की पुष्टि की|

3 years ago
Dish Tv

Dish TV इस दिवाली एक करोड़ परिवारों के साथ मनाएगा जश्न, कार जीतने के मौके साथ मिलेंगे अन्य कई सुनिश्चित उपहार

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)