Shah Satnam Ji : शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग बाढ़ के
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग बाढ़ के हालात को नियंत्रित करने में प्रशासन व ग्रामीणों के साथ डटी|

रंगा, मत्तड़, मलेवाला, पुरानी चामल में बांध बनाने और मजबूत करने को डटे डेरा अनुयायी|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 22, 2023
in हरियाणा
0
Shah Satnam Ji

सिरसा। (सतीश बंसल) जिले में घग्गर का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार बढ़ता जलस्तर जिले में तबाही मचा रहा है। वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात से निपटने में प्रशासन व ग्रामीणों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे है। करीब सप्ताह भर से सेवादार चट्टान की भांति बढ़ते जलस्तर को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर घग्गर के टूट रहे तटबंधों को बांधने और उनको मजबूत करने के लिए मोर्चा संभाले हुए है। (Shah Satnam Ji)

ये भी पड़े – सड़क पर दोस्त के जन्मदिन की ख़ुशी में केक काट रहे समूह के बीच हॉर्न बजाना ऑटो ड्राइवर को पड़ा भारी, दी दर्दनाक मौत|

शनिवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पंजाब क्षेत्र से सटे गांव रंगा, मत्तड़, मलेवाला व पुरानी चामल में सेवा कार्य चलाया। गांव रंगा व मत्तड़ में सेवादारों की ओर से घग्गर के तटबंधों को मिट्टी से भरे थैलों की भरत डालकर ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मजबूत किया। वहीं पुरानी चामल में रत्ताखेड़ा साइफन पर बनाया गया अस्थाई बांध शुक्रवार रात्रि को पानी बढऩे से टूट गया, जिसको दोबारा बांधने में सेवादार लगे हुए है। इसके अलावा मलेवाला में शनिवार सुबह घग्गर के मुख्य तटबंधों में आई दरार को भरने के लिए ग्रामीणों की मदद की गई।

खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में जुटे डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार खुद का खर्चा कर खुद के वाहनों से बाढ़ प्रभावितों के पास पहुंचते है। इतना ही नहीं सेवादार अपने खाने-पीने सहित सभी खाद्य सामग्री व बाढ़ राहत कार्य के औजार भी अपने साथ लेकर पहुंच रहे है। साथ ही सेवादार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, पैकेट भोजन, जरूरी दवाइयां सहित अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचा रहे है। सेवादारों के सेवा के जज्बे को देखकर क्या प्रशासन, क्या राजनेता, क्या ग्रामीण, सब हैरान है और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है। प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने तो यहां तक कहा है कि अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इस संकट की घड़ी में सहयोग ना करते तो जिले में बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण पाना मुश्किल था। (Shah Satnam Ji)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार प्रशासन के आह्वान पर रोजाना बाढ़ पीडि़तों व रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों के लिए लंगर-भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 85 मेंबर जीत बजाज इन्सां ने बताया कि शाह मस्ताना जी धाम में सुबह-शाम पीड़ितों के लिए लंगर-भोजन तैयार किया जाता है। सेवादारों द्वारा 200 से अधिक लोगों के लिए पंचायत भवन में तैयार किया गया पैकेट भोजन हर रोज सुबह शाम भेजा जा रहा है। इसके अलावा जहां-जहां भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लंगर-भोजन, दवाइयों की जरूरत होती है, वहां उनकी टीम पहुंचकर उपरोक्त सामान दे रही है। जबकि बाढ़ राहत कार्य में जुटे ग्रामीणों व सेवादारों के लिए लंगर-भोजन भिजवाया जा रहा है। (Shah Satnam Ji)

Tags: floodHaryana News By NavTimes न्यूज़Shah Satnam Ji Green S Welfare Force WingSirsa NewsTo control the Flood Situation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Team India

नागपुर पहुंची टीम इंडिया, जानिए कैसा है यहां का रिकॉर्ड

3 years ago
यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा टॉपर रहे कानपुर के प्रिंस पटेल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

समग्र शिक्षा अभियान

समग्र शिक्षा अभियान के दफ्तरी कर्मचारी प्रदर्शन पे

March 3, 2026
Ahmedabad University

Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

March 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)