Shemaroo एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न लेकर आ रहा है अपनी ओरिजिनल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Shemaroo एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न लेकर आ रहा है अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’

यह वेब सीरीज़ 12 फरवरी, 2026 से सिर्फ शेमारूमी पर स्ट्रीम होगी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 9, 2026
in मनोरंजन
0
Shemaroo

मुंबई, फरवरी 2026: Shemaroo एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न में अपनी नई ओरिजिनल वेब सीरीज़, दिल धोखा और डिज़ायर के प्रीमियर के साथ माहौल को और भी रोमांचक बनाने के लिए तैयार है, जो 12 फरवरी, 2026 से सिर्फ शेमारूमी पर स्ट्रीम होगी। रोमांस, पॉवर प्ले और नैतिक दुविधाओं का एक ज़बरदस्त मिश्रण, ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ यह दिखाता है कि कैसे इच्छाएँ सीमाओं को धुंधला कर सकती हैं, वफादारी की परीक्षा हो सकती है, और प्यार सबसे खतरनाक खेल बन सकता है। इस सीरीज़ में आकांक्षा चमोला, कुंवर अमर और अली हसन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वैलेंटाइन वीक में रिलीज़ हो रही इस सीरीज़ में सिर्फ प्यार, मोहब्बत की बातें नहीं हैं। यह प्यार का एक ऐसा रूप दिखाती है, जो अधूरा, खतरनाक और बेरहम है। यह कहानी रिश्तों में कमजोरी, चाहत और उस प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी सहारा बनता है, तो कभी सब कुछ बरबाद कर देता है। सीरीज़ मालिनी, शौर्य और प्रताप की आपस में जुड़ी ज़िंदगियों को दर्शाती है। जब उनके रास्ते मिलते हैं, तो कहानी आकर्षण, कंट्रोल, धोखे और खतरनाक फैसलों के एक अस्थिर ट्राएंगल में बदल जाती है, जहाँ हर भाव की एक कीमत होती है और हर फैसला किरदारों को दुविधा में डालता है। (Shemaroo)

अपने किरदार मालिनी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चमोला कहती हैं, “मालिनी उन सबसे गहरे और भावनात्मक किरदारों में से एक है, जिन्हें मैंने निभाया है। बाहर से वह सधी हुई और मजबूत दिखती है, लेकिन अंदर से अकेलेपन, दर्द और अपनी बात सुने जाने की चाह से जूझ रही होती है। मुझे इस सीरीज़ की सबसे अच्छी बात यह लगी कि यह अपने किरदारों या रिश्तों को जज नहीं करती, बल्कि उन उलझे हुए और असहज हिस्सों को दिखाती है, जो बहुत असली लगते हैं। यह इंसानी चाहत के अंधेरे पहलुओं की एक मानसिक यात्रा है, जहाँ हर किरदार कभी दोषी होता है, तो कभी पीड़ित और जहाँ प्यार कभी-कभी घुटन भी बन जाता है। शेमरूमी पर मेरे किरदार के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूँ।”

शौर्य के किरदार पर बात करते हुए कुंवर अमर ने कहा, “शौर्य एक ऐसा इंसान है, जो आगे बढ़ने, सफल होने, प्यार पाने और सही काम करने की चाह रखता है, भले ही हालात उसे इसके उलट दिशा में धकेलते हों। उसकी जर्नी काफी तीव्र, भावनात्मक और मुश्किल फैसलों से भरी है, जहाँ कोई आसान रास्ता नहीं होता। ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ की कहानी बेहद दिलचस्प और अनपेक्षित है, जिसमें हर मोड़ पर खेल बदल जाता है। मुझे खुशी है कि यह सीरीज़ शेमारूमी जैसे प्लेटफॉर्म पर आई है, जो दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचताहै।”

प्रताप का किरदार निभा रहे अली हसन ने आगे कहा, “प्रताप ऐसा इंसान है, जिसे लगता है कि ताकत से वह हर चीज को कंट्रोल कर सकता है जैसे कि रिश्तों को, भावनाओं को और लोगों को। इस किरदार में मुझे सबसे दिलचस्प लगा कि कैसे उसकी इनसिक्योरिटी धीरे-धीरे जुनून और बेरहमी में बदल जाती है। शूटिंग के दौरान कुंवर और आकांक्षा बहुत सपोर्टिव थे; हम सीन के बीच माहौल हल्का करने के लिए मज़ाक भी करते थे। लेकिन, कैमरा ऑन होते ही हम सभी अपनी कहानी और किरदार में उतर जाते थे। ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ यह दिखाता है कि जब ताकत और चाहत पर काबू न रहे, तो वह ज़िंदगियों को कैसे बर्बाद कर सकती है। मुझे लगता है की दर्शकों को शेमरूमी पर आने वाली हमारी यह सीरीज़ बेहद आकर्षक लगेगी।”दमदार कहानी, मजबूत अभिनय और भावनाओं से भरी प्रस्तुति के साथ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ एक ऐसी वेब सीरीज़ बनने जा रही है, जिसे लगातार देखना तय है। यह सीरीज़ प्यार का एक अलग रूप दर्शाएगी और दर्शकों को एक मनोरंजक कहानी का अनुभव देगी।देखिए ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ 12 फरवरी, 2026 से सिर्फ Shemaroo पर।

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: original web seriesShemarooShemaroo EntertainmentValentine day specialValentine season
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

भाजपा

पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय, कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे नई टीम पर मुहर

4 years ago
Today’s Horoscope 6th March 2023

Today’s Horoscope 6th March 2023 | आज का राशि फल दिनांक 6 मार्च 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)