Shemaroo Umang - शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, February 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Shemaroo Umang के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 10, 2024
in मनोरंजन
0
Shemaroo Umang

शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) , मूल प्रोग्रामिंग की अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा करते हुए रोमांचित है। चैनल के लोकप्रिय शो, ‘किस्मत की लकीरों से’ ने अपने 500 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस शो ने चैनल पर सबसे पसंदीदा और स्थायी शो में से एक के रूप में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कर ली है। सितंबर 2023 में लॉन्च किए गए, ‘किस्मत की लकीरों से’ शो ने हमेशा से अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों द्वारा प्रशंसा हासिल की है।

शैली प्रिया, अभिषेक पठानिया, वरुण शर्मा और सुमति सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाला यह शो दर्शकों को पारिवारिक ड्रामा और रोमांस के साथ नियति और रिश्तों की यात्रा पर लेकर जाता है। इसकी लोकप्रियता दर्शकों को जोड़े रखना और हर एपिसोड के साथ बांधे रखने की क्षमता का परिणाम है। शो की इस सफलता के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए इसके मुख्य कलाकारों ने कुछ खास बातें बताईं।
शो में श्रद्धा के किरदार के लिए मशहूर अभिनेत्री शैली प्रिया 500 एपिसोड्स पूरे करने की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहती हैं, “किस्मत की लकीरों से शो की यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है।

ये भी पड़े– ट्रांसजेंडर और विधवाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “द वर्ल्ड ऑफ सफेद” 14वें दादा साहेब फाल्के (Dadasaheb Phalke) फिल्म महोत्सव में चयनित

शो ने 500 एपिसोड्स पूरा करके एक बड़ा पड़ाव पार किया है। मैं ऊपर वाले की आभारी हूँ और निर्माताओं को धन्यवाद् देना चाहती हूँ, जिन्होंने मुझे इसका हिस्सा बनने का अवसर दिया। समय के साथ, मैं अपने किरदार के हर पहलू के साथ विकसित हुई हूँ और मेरे लिए यह बहुत ही खूबसूरत यात्रा रही है। ऐसा लगता है जैसे कल ही हमने यह यात्रा शुरू की थी और अब यह सेट मेरा दूसरा परिवार बन गया है। मैं इस शो में शामिल सभी लोगों का आभार मानती हूँ और आशा है कि हम साथ मिलकर ऐसी ही कई नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। साथ ही हमारे दर्शक हमें इसी तरह समर्थन और प्यार देते रहेंगे।” (Shemaroo Umang)

शो में अभय का मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता अभिषेक पठानिया ने कहा, “500 एपिसोड्स पूरे करना वास्तव में बहुत उत्साहजनक है। किसी भी शो के लिए, लम्बे समय तक इतनी लोकप्रियता हासिल करते रहना बहुत ही अद्भुत बात है और यह उपलब्धि हमारे दर्शकों के अटूट प्यार और समर्थन के बिना संभव नहीं थी। ‘किस्मत की लकीरों से’ का हिस्सा बनना एक अनोखा अनुभव और अविश्वसनीय यात्रा रही है। दर्शकों का मेरे किरदार अभय और शो के प्रति दिखाया गया अपार स्नेह अद्वितीय है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और हमें उम्मीद है कि यह यात्रा आगे भी इसी प्रकार बढ़ती रहेगी और दर्शक हम पर अपना प्यार बरसते रहेंगे।” शो में कीर्ति की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुमति सिंह कहती है, “कीर्ति के किरदार में ‘किस्मत की लकीरों से’ शो के विकास, अनुभव और अविस्मरणीय क्षणों का हिस्सा बनना बहुत खूबसूरत है, जो हमारे लिए एक असाधारण यात्रा रही है। (Shemaroo Umang)

जैसा कि हम 500 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, मैं इस किरदार को निभाने के अवसर को पाकर कृतज्ञ हूँ। हमारे प्रिय दर्शकों से अटूट समर्थन और प्यार मिलना सौभाग्य की बात है, जिन्होंने हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे उम्मीद है कि हम आगे भी इसी प्रकार ऐसी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे और दर्शक हमें अपना पूरा समर्थन देंगे।” देखते रहिए ‘किस्मत की लकीरों से’ शो, हर सोमवार-शनिवार, अपने प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे, केवल शेमारू उमंग पर।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Abhishek PathaniaentertainmentKismat Ki Lakiron SeShemaroo Umang
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Panchayati Raj

उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने जिला परिषद के 10 नव नियुक्त सदस्यों को दिलाई शपथ|

3 years ago
Haryana Team

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के आदित्य व ऋषभ ढांडा करेंगे Haryana Team का प्रतिनिधित्व

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kotak Mahindra Prime Limited

Kotak Mahindra Prime Limited द्वारा समर्थित सेवलाइफ फाउंडेशन ने किया एनएच-60 के उच्च जोखिम वाले पिंपलगांव-मालेगांव खंड पर बुनियादी आघात जीवन सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

February 16, 2026
Cipcal

Cipcal ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब

February 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)