इंग्लैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

इंग्लैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 26, 2022
in खेल
0
टेस्ट

नई दिल्ली। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उनके इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच खेलने पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। बीसीसीआइ ने ट्विट कर उक्त जानकारी शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की है। ट्विट में लिखा गया है कि शनिवार को किए गए एंटीजन टेस्ट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। वह फिलहाल होटल के कमरे में आइसोलेशन में हैं और बीसीसीआइ की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

रोहित शर्मा फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच से पहले लीसेस्टरशायर के खिलाफ 4 दिवसीय वार्म-अप मैच का हिस्सा थे। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी भी की थी और लेकिन शनिवार को वह भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। अभ्यास मैच की पहली पारी में आउट होने से पहले उन्होंने 25 रन बनाए।

1 जुलाई से शुरू होने वाले 5वें टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल टीम 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। यदि मैच से पहले रोहित ठीक हो जाते हैं जिसकी संभावना कम है तो वह देश से बाहर पहली बार टीम इंडिया का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

इस सीरीज का 5वां टेस्ट बीते साल सितंबर महीने में खेला जाना था लेकिन कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए इसे रिशेड्यूल किया गया था। तब टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही थी लेकिन अब दोनों टीमों के कप्तान बदल चुके हैं। एक तरफ जहां इंग्लैंड बेन स्टोक्स के नेतृत्व में खेल रहा है तो भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं।

रोहित का खेलना क्यों जरूरी?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज की बात करें तो टीम की तरफ से सर्वाधिक सफल बल्लेबाज रोहित शर्मा ही रहे हैं। उन्होंने 8 इनिंग्स में 52.57 की औसत और 42.49 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।

Tags: cricketheadlinesIndia vs England test matchRohit SharmaRohit Sharma Corona PositiveRohit Sharma infectedRohit Sharma Positive
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Air Pollution

वायु प्रदुषण के चलते लोगो को हो रही सांस से जुडी सम्बंधित बीमारिया, बढ़ रहे सीने में इन्फेक्शन और निमोनिया के मामले.

3 years ago
इंडियाज रीजनल पीआर अवार्ड्स

चौथे एडिशन के साथ वापस आया इंडियाज रीजनल पीआर अवार्ड्स (आईआरपीआरए); रजिस्ट्रेशन शुरू

6 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)