Atiq पटना में जुमे की नमाज़ के बाद माफिया डॉन अतीक के समर्थन में लगे
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

पटना में जुमे की नमाज़ के बाद माफिया डॉन अतीक के समर्थन में लगे ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ और  ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे|

बिहार की राजधानी पटना में माफिया डॉन अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाज़ी की गई। पटना जंक्शन के पास एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद 'अतीक अमर रहे' की नारेबाजी की गई।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 21, 2023
in राज्य
0
Atiq

बिहार की राजधानी पटना में माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq) के समर्थन में नारेबाज़ी की गई। पटना जंक्शन के पास एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद ‘अतीक अमर रहे’ की नारेबाजी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, पटना जंक्शन के पास मस्जिद में जुमे की नमाज अता करने के बाद जब लोग निकल रहे थे, तब वहां कुछ यूट्यूबर्स ने यूपी के अतीक अहमद और अशरफ के शूटआउट प्रकरण पर राय मांगी।

इस दौरान कुछ लोग ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे लगाने लगे। इसके साथ ही, लोगों ने ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। (Atiq) थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों से अनुमति लेकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की चेष्टा करने के आरोप में यूट्यूबर्स पर भी FIR की जाएगी। CCTV फुटेज निकाला जा रहा है।

ये भी पड़े – विवाह के समय लड़के की आयु 21 वर्ष से कम तथा लड़की की आयु 18 वर्ष से कम पाई जाना गैर जमानती अपराध-सोनिया सब्रवाल

भाजपा ने सरकार को बताया नकारा, नारे से दी प्रतिक्रिया

पटना में हुई नारेबाजी पर प्रतिक्रिया भी आने लगी है। बिहार भाजपा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर घटना पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इसके लिए नीतीश सरकार को ही जिम्मेदार बताया है। (Atiq) उन्होंने ट्वीट किया ‘जब सरकार में बैठ गए हो नकारे, तो माफियाओं का क्यों ना लगे नारे!’

नीतीश कुमार जैसा CM पूरे हिंदुस्तान में नहीं मिलेगा-मस्जिद इमाम

वहीं, पटना जिला प्रशासन ने एक मीडिया चैनल के वीडियो पर ट्वीट किया है। जिसमें पटना मस्जिद के इमाम मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। इमाम कह रहे हैं कि अतीक अहमद का मामला यूपी का है। इसे यूपी की सरकार और वहां के लोग समझे। हमारे यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और जिनका लॉ एंड ऑर्डर बेहतरीन है। उससे अच्छा मुख्यमंत्री हमें पूरे हिंदुस्तान में नहीं मिलेगा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

आपको बता दें कि 15 अप्रैल की रात को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अतीक और अशरफ को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल लाया गया था। हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। (Atiq) मीडिया से बातचीत के दौरान ही बदमाशों ने दोनों भाई को गोली मार दी। इस दौरान आरोपियों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। पुलिस ने हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के रूप में हुई।

यूपी में माफिया की कब्र पर चढ़ाया था तिरंगा

हाल ही में, अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा चढ़ाने का मामला सामने आया था। यूपी में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह रज्जू ने माफिया अतीक की कब्र पर तिरंगा चढ़ाया। इसके साथ ही उसे शहीद का दर्जा देने की भी मांग की। पार्षद प्रत्याशी का वीडियो वायरल हो गया। (Atiq) जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने भी उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि, इस मामले में यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई हैं|

Tags: Atiq AhmedAtiq Ahmed Amar RaheBiharBihar News By NavTimes न्यूज़Patna NewsSlogan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Flipkart Bumper Sale

Flipkart Bumper Sale: iPhone और Pixel सस्ते में मिल रहे, इतना है डिस्काउंट Flipkart पर|

3 years ago
Police

Police अपना काम जितनी सरलता के साथ करेगी उसकी कार्यप्रणाली उतनी ही कुशल होगी – डीजीपी शत्रुजीत कपूर

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)