• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

एसओ ने पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था थाने में, और किया दुष्कर्म

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 4, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
दुष्कर्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग किशोरी के साथ थाने के सरकारी क्वार्टर में थाना प्रभारी द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने रो-रोकर आपबीती एसपी को सुनाई तो उन्होंने आरोपित इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के साथ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

इधर, केस दर्ज होने की जानकारी होते हुए आरोपित दारोगा फरार हो गया है। इस पर उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले में दारोगा सहित पीड़िता की मौसी और चार अन्य पर एफआइआर हुई है। एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि एक किशोरी ने आफिस आकर बताया कि उसे चार नामजद आरोपित फुसलाकर भगा ले गए थे और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने भी दुष्कर्म किया।

नाबालिग के आरोपों को गंभीरता से लेकर थाना पाली पहुंचकर एसपी ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद बाल कल्याण अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मड़ावरा केशव नाथ ने 181 हेल्पलाइन यूनिट में पीड़िता के बयान लिए, जहां पीड़ित किशोरी अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी।

एसपी ने तत्काल प्रभाव से पाली के प्रभारी निरीक्षक तिलकधारी सरोज को लाइन हाजिर कर दिया और छह नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा। इसमें पाली थाना प्रभारी भी शामिल है। लाइन हाजिर होने के बाद आरोपित प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज नहीं कराई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर फरार घोषित कर दिया है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ केस : पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को चंदन, राजभान, हरिशंकर एवं महेंद्र चौरसिया 22 अप्रैल को फुसलाकर भोपाल भगा ले गए थे। यहां तीन दिन तक उसे स्टेशन के पास गलियों में छिपाकर रखा। इस दौरान उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। 26 अप्रैल को यह चारों लड़के उसकी बेटी को थाने में दारोगा के पास छोड़कर भाग गए। दारोगा ने उसे उसकी मौसी गुलाब बाई को सौंप दिया।

मौसी ने दारोगा के कमरे में पहुंचाया : 27 अप्रैल को सुबह बेटी को फिर थाने में बुलाया गया। आरोप है कि जैसे ही शाम हुई, उसकी मौसी ने उसको थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज के कमरे में भेज दिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 30 अप्रैल को वह पुन: थाने आई तो उसे चाइल्ड लाइन के सिपुर्द कर दिया गया। चाइल्ड लाइन में काउंसिलिंग की गई तो उसने यह सारी घटना बताई।

पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस : महिला की तहरीर के आधार पर चंदन, राजभान, हरिशंकर, महेंद्र चौरसिया के साथ गुलाब बाई एवं प्रभारी निरीक्षक तिलकधारी सरोज के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया गया और पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीआइजी पहुंचे पाली, घटना की जानकारी ली : थाना पाली प्रभारी निरीक्षक पर दुष्कर्म का केस पंजीकृत किए जाने के बाद झांसी परिक्षेत्र के डीआइजी जोगेंद्र सिंह मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के साथ थाना पाली पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के घटनाक्रम से जुड़े बिंदुओं के बारे में जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tags: Lalitpur Newslucknow-city-crimemisdeednewsphysical abusephysical abuse by SO in police stationstateUP CrimeUP Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Mohammad Siraj

जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज भारतीय टीम में शामिल, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
बॉबी कटारिया

प्लेन में स्मोकिंग और रोड पर दारू: बॉबी कटारिया ने पूछा-स्कैनिंग के बाद भी लाइटर घुसा कैसे?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

With 18 Winners, Galgotias University Records Highest Number of Apple Swift Student Challenge Winners Among Private Universities in India

With 18 Winners, Galgotias University Records Highest Number of Apple Swift Student Challenge Winners Among Private Universities in India

May 19, 2026
TOTO India Celebrates 7 Years of its Delhi Showroom Excellence; Launches New Product Range

TOTO India Celebrates 7 Years of its Delhi Showroom Excellence; Launches New Product Range

May 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)