'कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है'...यूपी कैबिनेट में मचे बवाल पर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है’…यूपी कैबिनेट में मचे बवाल पर अख‍िलेश यादव का तंज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अखिलेश यादव

लखनऊ। अख‍िलेश यादव: योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्‍तीफा देने के बाद उत्‍तर प्रदेश के राजनीत‍िक गलि‍यारों में हलचल मच गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने द‍िनेश खटीक के इस्‍तीफा देने पर योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा क‍ि कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव भाजपा सरकार पर अक्‍सर हमलावर रहते हैं। आज जब जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्‍तीफा देने का पत्र इंटरनेट मीड‍िया पर वायरल हुआ तो योगी सरकार की चुटकी लेते हुए उन्‍होंने ट्वीट क‍िया।

अखि‍लेश यादव ने कहा क‍ि, ‘जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।’

बता दें क‍ि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अम‍ित शाह को पत्र ल‍िखकर मंत्री पद से इस्तीफा द‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि मैं द‍ल‍ित और प‍िछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने के ल‍िए सरकार से जुड़ा था। पर इस सरकार में उन्‍हीं की उपेक्षा हो रही है। दल‍ितों और प‍िछड़ों का अपमान हो रहा है। दल‍ित समाज का राज्‍य मंत्री होने के कारण मेरे क‍िसी भी आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसल‍िए मैं अपने पद से इस्‍तीफा दे रहा हूं।

बता दें क‍ि उत्तर प्रदेश में तबादलों में जमकर हुई गड़बड़ियों को लेकर कुछ विभागों में खलबली मची है और इस बीच जलशक्ति विभाग में अंदरखाने मची खींचतान की बात भी सामने आ रही थी। योगी सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चा थी। बताया गया है कि वह विभागीय अफसरों द्वारा उपेक्षा किए जाने से नाराज थे। वरिष्ठ मंत्री के साथ अधिकारों के टकराव की बात भी कही जा रही है।

मेरठ की हस्तिनापुर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक को योगी सरकार 1.0 की तरह ही इस सरकार में भी राज्यमंत्री बनाया गया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगलवार शाम को इंटरनेट मीडिया और चैनलों पर दिनेश खटीक द्वारा त्याग-पत्र सौंपे जाने की खबर सुर्खियों में थी

सूत्रों के अनुसार, वह अधिकारियों द्वारा बात न सुने जाने से नाराज चल रहे थे। साथियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में मंत्री को फोन किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ था। हालांकि, दोपहर में जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की तो उसमें भी खटीक नहीं दिखे थे। पता चला था कि सोमवार को राजधानी के किसान भवन में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बैठक की थी। उसमें राज्यमंत्री खटीक पहुंचे तो थे, लेकिन बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए थे।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav newsDinesh Khatikdinesh khatik resignationJal Shakti Departmentlucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Shri Shiv Kathamrit

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से ऐलनाबाद में श्रीशिव कथामृत का आयोजन|

3 years ago
Mia Khalifa | मियां खलीफा

Mia Kalifa ने बिकिनी पहन इटरनेट पर लगाई आग, देखिये ये बोल्ड फोटोज

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kothagudem

प्योरपॉवर डिस्ट्रीब्यूटर ने Kothagudem में इलेक्ट्रिशियन और डीलर्स के लिए कार्यक्रम आयोजित किया

March 14, 2026
Kuldeep Yadav — Biography

Kuldeep Yadav — Biography

March 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)