Special Girdawari : बेमौसमी बरसात व ओलवृष्टि से खराब हुई फसलों की
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

बेमौसमी बरसात व ओलवृष्टि से खराब हुई फसलों की करवाई जाए विशेष गिरदावरी: लखविंद्र सिंह|

टीम बीकेई ने जिला उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 24, 2023
in हरियाणा
0
Special Girdawari

सिरसा।।(सतीश बंसल)  बेमौसमी बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवाओं से खराब हुई, रबी की फसलों की विशेष गिरदावरी व सरसों की खरीद सुचारू रूप से शुरू करवाने को लेकर टीम बीकेई ने किसानों के साथ सर्वप्रथम सूरतगढिय़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में एक मीटिंग की और उसके बाद जिला उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन एडीसी को सौंपा। बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि खरीफ-2022 में चोपटा क्षेत्र में जलभराव हुआ था, उसका किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। वहीं कुछ दिन पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने घने कोहरे के कारण खराब हुई आलू व सरसों की फसल की स्पैशल गिरदावरी करवाने को कहा था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। (Special Girdawari)

ये भी पड़े – Sirsa:- सर्व कर्मचारी संघ व एक डफली-एक राग कला मंच ने मनाया शहीदी दिवस|

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कथनी और करनी को ध्यान में रखते हुए ही कोई बयान जारी करे। औलख ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से खराब चल रहे मौसम के कारण हुई बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवाओं के कारण किसानों की काफी फसलें खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जिलेभर में किसानों की खराब हुई सभी फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर हुए नुकसान की भरपाई करे, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। वहीं खरीफ  की फसल की बिजाई के लिए कपास व बीटी कॉटन नरमा का बीज उपलब्ध करवाया जाए। सरसों की खरीद का सरलीकरण बनाया जाए, एक किसान की सारी सरसों तुलवाई जाए। सरसों के खरीद केन्द्रों में रोड़ी गांव को भी जोड़ा जाए और रोड़ी गांव के साथ-साथ कोरोना काल में जितने भी खरीद केंद्र बनाए गए थे, उन सभी को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इसके साथ-साथ सिरसा जिले के गांव खारिया क्षेत्र में जंगली सूअरों व नील गायों से किसानों को निजात दिलाई जाए, जोकि किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे है । इस मौके पर प्रकाश ममेरां, अंग्रेज सिंह कोटली, मनदीप सिंह, जगजीत सिंह, अमरीक सिंह, मोरीवाला, सरदूल सिंह मोरीवाला, राजू सिंह रघुआना, राजेंद्र दहिया डिंग, सुभाष झोरड़, नत्था सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह रोड़ी, विनोद जांदू, सुशील सहारण, देवेंद्र सिंह एमसी, सूबा सिंह, रविकांत बनसुधार, जसकरण बराड़ सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। (Special Girdawari)

Tags: CropsDamaged cropsGirdawarihailstormHaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़Lakhwinder SinghRainSirsaSpecial Girdawariunseasonal rain
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Environment

No Discharge of Hazardous Effluents in the Environment from the Lote Facility: Laxmi Organic

3 months ago
Today’s Horoscope 3rd July 2023

Today’s Horoscope 3rd July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 3 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uncia Technologies

AI-Native Lending Platform Uncia Raises INR 25 Crores from Pavestone VC to Scale Globally

March 27, 2026
Garnier Color

Garnier Color Naturals Celebrates Mother–daughter Trust with Raveena Tandon and Rasha Thadani in New Campaign

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)