श्रीलंका :रोमांचक मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से दी मात
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

रोमांचक मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से दी मात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 2, 2022
in खेल
0
श्रीलंका

नई दिल्ली। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर-4 में जगह बना ली है। अफगानिस्तान, भारत के बाद श्रीलंका सुपर-4 में जगह बनाने वाली टीम बन गई । ग्रुप बी से अफगानिस्तान के साथ श्रीलंका ने सुपर-4 में क्वालीफाई कर लिया। बता दें कि यह मैच काफी रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में इस मैच ने श्रीलंका ने इस मैच को अपनी झोली में कर लिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन का लक्ष्य श्रीलंका को दिया। श्रीलंका ने चार गेंद शेष रहते हुए इस मैच को जीत लिया।

श्रीलंका से मिली हार

श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। श्रीलंका ने पावरप्ले में दो विकेट गवां कर 48 रन बनाए। पथुम निसांका 20 और चरित असलंका 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही थी। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। दनुष्का गुणाथिलका 11 और राजपक्षे 2 रन बनाकर आउट हो गए। पांच ओवर के बाद सलामी बल्लेबाजों ने 44 रन जोड़े।

बांग्लदेश की पारी

अफीफ हुसैन और मेहदी हसन मिराज की छोटी-छोटी उपयोगी पारियों के दम पर बांग्लादेश ने शारजाह में एशिया कप टी-20 के मैच में गुरुवार को श्रीलंका को 184 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। हुसैन ने 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा मिराज ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए। मिराज ने अपनी पारी के दौरान दो चौके और दो छक्के जड़े।

श्रीलंका के लिए सर्वाधिक दो विकेट वानिंदु हसरंगा ने लिए। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फर्नाडो ने सब्बीर रहमान (05) को मेंडिस के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। इसके बाद मेहदी हसन मिराज ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने पारी का पांचवां ओवर कर रहे फर्नाडो के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। इस बीच, डि सिल्वा की गेंद पर मिराज बोल्ड हो गए। उन्होंने 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली।

अफगानिस्तान के आगे पस्त हुआ बांग्लादेश

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन राशिद खान और मुजीब उर रहमान की फिरकी के सामने वो ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सकी।  बांग्लादेश की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 127 रन पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान ने ये लक्ष्य 18.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले अफगानिस्तान ने बांग्लदेश को 7 विकेट से हरा दिया था। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने नाबाद 46 रन बनाए थे और नजिबउल्ला जादरान ने नाबाद 43 रन की शानदार पारी खेली थी।

मुजीब उर रहमान और राशिद खान की स्पिन जोड़ी ने बांग्लादेश को मैच में पकड़ बनाने ही नहीं दिया।  मुजीब ने 16 रन जबकि राशिद ने 22 रन देकर तीन-तीन विकेट चटका लिए।

Tags: AfghanistanAsia CupAsia Cup 2022Asia Cup LiveBangladeshcricketheadlinesSportsSports and RecreationSri Lanka
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Budget

छात्र, किसान, बुजुर्ग, महिला, मंदिर… योगी ने बजट (Budget) में किसे क्या दिया, यहां जानिए सब कुछ

4 years ago
Vishwa Hindu Parishad

मणिपुर में चल रहे हिंसा को देख VHP ने मणिपुर में शांति की अपील की, कहा- हिंसा को तुरंत बंद किया जाए|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

March 27, 2026
Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)