Sony SAB-मुंबई, फरवरी, 2026: प्रमुख पारिवारिक मनोरंजन चैनल सोनी सब अपने नए मेडिकल ड्रामा हुई गुम्म यादें– एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। यह शो विश्वप्रसिद्ध इतालवी सीरीज़ डीओसी का भारतीय रूपांतरण है। जीवन और पहचान में दूसरे अवसर की थीम पर आधारित यह कहानी डॉ. देव (इक़बाल खान) की असाधारण यात्रा को बखूबी दर्शाती है। डॉ. देव एक प्रतिभाशाली डॉक्टर हैं और जीवन को बदलकर रख देने वाली दुर्घटना के बाद आठ वर्षों की स्मृति खोने के पश्चात अपनी दुनिया को फिर से संवारने की कोशिश करते हैं।
अभिनेत्री सृष्टि सिंह, जो जल्द ही डॉ. वाणी की भूमिका में दिखाई देंगी, ने हाल ही में साझा किया कि कैसे उनका एजुकेशनल बायोलॉजी बैकग्राउंड इस किरदार की तैयारी में अप्रत्याशित रूप से सहायक साबित हुआ। शो में मेडिकल बारीकियों को गहराई से दिखाया गया है और सृष्टि को पटकथा के कई पहलुओं से स्वाभाविक जुड़ाव महसूस हुआ। शो के रीडिंग सेशन्स के दौरान, जिनमें अक्सर मेडिकल शब्दावली का उल्लेख होता था, सृष्टि को भाषा तुरंत सहज लगी। जहाँ उनके कई सह-कलाकार इन शब्दों से परिचित होने की कोशिश कर रहे थे, वहीं सृष्टि आसानी से समझ और चर्चा का अनुसरण कर पा रही थीं।
अपने अनुभव के बारे में सृष्टि सिंह कहती हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा बायोलॉजी बैकग्राउंड अभिनय में काम आएगा, लेकिन यादें ने मुझे सिखाया कि हमारे जीवन का हर अनुभव कहीं न कहीं मूल्य जोड़ता है। रीडिंग सेशन्स के दौरान जब मेडिकल शब्दों पर चर्चा होती थी, तो मेरे लिए संदर्भ को जल्दी समझना और स्थिति को कल्पना करना आसान हो जाता था। इस समझ ने मुझे डॉ. वाणी के किरदार को अधिक आत्मविश्वास और यथार्थवाद के साथ निभाने में मदद की। मैं आभारी हूँ कि मेरे जीवन के अलग-अलग पहलू इस भूमिका में एक साथ जुड़े।”
देखिए हुई गुम्म यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ, जल्द ही केवल सोनी Sony Sab ।
Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me- MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Pickle Partner- Foodco , Hospitality Partner – Health Mark Food





