बाजार में अचानक हुए गैस सिलेंडर के धमाके से भगदड़, मकान की छत व दीवार दरके
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बाजार में अचानक हुए गैस सिलेंडर के धमाके से भगदड़, मकान की छत व दीवार दरके

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
गैस

बलरामपुर। चौक गर्ल्स कालेज मार्ग पर ओम प्रकाश गैस वाले की दुकान से तेज आवाज के साथ धमाका होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। धमाके से मकान की छत व दीवार में दरारें आ गईं हैं। कोतवाली नगर की पुलिस ने पहुंच कर चौक व गर्ल्स इंटर कालेज की तरफ से आवागमन बंद करा दिया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ओम प्रकाश का नाती माता प्रसाद बीच बाजार में रसोई गैस सिलिंडर का काम करता है। शनिवार सुबह 11.30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले एक और धमाका हुआ। दुकान में आग लग गई। धमाके से पड़ोसी अजय श्रीवास्तव के मकान व गुलाम मुहम्मद की दुकान में दरार पड़ गई है।

ओम प्रकाश ने बताया कि 20 भरे सिलिंडर रखे थे। पड़ोसियों ने भरे 17 रसोई गैस सिलिंडर वाहन पर लाद कर हटाया। मलबे में दो दगे सिलिंडर, एक पेट्रोमैक्स व एक बड़ा सिलिंडर पिचका मिला है। दुकान के पिछले भाग में ही परिवजन रहते हैं। धमाके की आशंका होते ही परिवार के लोग बाहर निकल आए थे। प्रथम दृष्टया सिलिंडर में धमाका होने की बात कही जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई थी, जिसे बुझा दिया गया है। बताया कि माता प्रसाद बालाजी गैस एजेंसी का हाकर है, जो सिलिंडर वितरण का कार्य करता है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

यहां तीन लोग करते रिफलिंग का कार्य : चौक बाजार में ही अवैध तरीके से रसोई गैस सिलिंडर रिफलिंग का भी कारोबार तीन लोग करते हैं, जो बड़े से छोटे सिलिंडर में गैस भरने का काम करते हैं। बीच बाजार घनी आबादी में चल रहे इस अवैध कारोबार पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। हालांकि पुलिस वितरण करने के लिए सिलिंडर लाने की बात कह रही है।

Tags: Balrampur Cylinder blast newsBalrampur MishappeningCylinder BlastCylinder Blast in Balrampurlucknow-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

MSME

ICICI बैंक ने MSME के लिए लॉन्च किया देश का पहला कॉम्प्रिहेंसिव ओपन-फॉर-ऑल डिजिटल इकोसिस्टम

4 years ago
एनवी रमना

आज रिटायर हो रहे हैं CJI एनवी रमना, विदाई समारोह में बोले- दिल्ली HC का अनुभव सुप्रीम कोर्ट में आया काम

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)