Corruption प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से सतर्क, शिकायत पर तुरंत
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से सतर्क, शिकायत पर तुरंत लिया जा रहा एक्शन : डा. कमल गुप्ता

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की है|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 19, 2023
in हरियाणा
0
Corruption

सिरसा, 19 मई। (सतीश बंसल) हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने (Corruption) कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की है, इससे क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। यह सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 326 करोड़ रुपये की लागत के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं। प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है, सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, ताकि उनका आर्थिक उत्थान हो जा सके।

सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक नीति पर चलते हुए विकास कार्य करवा रही है। डा. कमल गुप्ता शुक्रवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे| उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह से सतर्क है, यदि कोई भी ऐसी शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। सरकार किसी भी सूरत में भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी को नही बक्शेगी। प्रदेश सरकार द्वारा समाज में हर वर्ग को एक साथ जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है, संतों-महात्माओं की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियां मनाई जा रही है, जोकि पूरे देश में एतिहासिक कदम है।

ये भी पड़े – नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी साज़िश को दिया अंजाम, जंगल में फटा नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED बम, पत्ता तोड़ने गए बच्चे की हुई मौत|

डा. गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वïान किया कि वे जनता से लगातार मिलते रहें (Corruption) और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाएं। इसके अलावा आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक करें तथा उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलवाना सुनिश्चित करें।

प्रदेश के सभी जिलों में मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों की आय में वृद्धि करके उनका आर्थिक उत्थान किया जा सके। (Corruption) अंत्योदय की सोच के साथ ही सभी कार्यकर्ता भी कार्य करें। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने जिला डबवाली को पुलिस जिला घोषित करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस जिला बनने से क्षेत्र में नशे पर रोक लगेगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इसके अलावा क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या भी बढा़ई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं, जिनसे सीधे तौर पर जनता से सरकार जुड़ रही है और जनता की समस्याओं को स्वयं मुख्यमंत्री उनके पास पहुंच कर निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जितनी भी समस्याएं सुनी गई हैं, सभी का निवारण किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान शिक्षा, चिकित्सा, खेल की सौगातें दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा, युवाओं से लेकर बुजुर्गों को इससे जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो।

मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि हमारा जिला राजस्थान व पंजाब की सीमा से सटा हुआ है, जिस कारण नशे की समस्या अधिक थी। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की है, यह डबवाली व आसपास के क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे पता चलता है कि सरकार जिला सिरसा में नशे के खात्मे को लेकर कितनी गंभीर है। (Corruption) इससे क्षेत्र में नशा तस्करों पर लगाम लगाने तथा उन्हें जेलों में पहुंचाने में सहायता मिलेगी। पुलिस जिला बनने से क्षेत्र के युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाया जा सकेगा तथा उन्हें शिक्षा व खेलों से जोडऩे में आसानी होगी। इस अवसर जिला प्रभारी अमर सिंह राणा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता देव कुमार शर्मा, मक्खन सिंह ख्योवाली, जगत कक्कड़, नीतिश महेंद्रु, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन शर्मा, शकुंतला मौजूद थे।

Tags: CM Manohar Lal KhattarcorruptionHaryana News By NavTimes न्यूज़Public Works DepartmentSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Japan

नई सुबह से साथ जापान ने देखा चौथा मिसाइल टेस्‍ट, दुनिया के दूसरे कोने पर हद पार कर रहा उत्तर कोरिया

3 years ago
Tongue

Tongue: जीभ की बनावट और उसके रंग से जानें व्यक्ति की खूबियां, करियर और कारोबार का क्या है हाल, जाने पूरी खबर|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)