Youth Leadership Award डॉ. कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुए
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

डॉ. कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुए सुभाष चौहान|

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत शहर की सामाजिक संस्था दिव्या युवा मंच के संस्थापक व पत्रकार सुभाष चौहान को देश की राजधानी नई दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित हुए|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 7, 2023
in हरियाणा
0
Youth Leadership Award

ऐलनाबाद। (सतीश बंसल) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत शहर की सामाजिक संस्था दिव्या युवा मंच के संस्थापक व पत्रकार सुभाष चौहान को देश की राजधानी नई दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में डॉ. कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुभाष चौहान ने बताया कि देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन के नाम से विख्यात डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर ख्वाब फाउंडेशन की ओर से 27 से 29 जुलाई को विश्व युवा केंद्र, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 5.0 आयोजित की गई। (Youth Leadership Award)

ये भी पड़े – इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी अल्टीग्रीन ने एक्सिस बैंक के साथ की साझेदारी|

तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई देशों, भारत के 28 राज्यों और बिहार के 38 जिलों से कुल 200 डेलिगेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उदघाटन दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपालराय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी समाजसेवी संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ‘थिंक ग्लोबली वर्क लोकली’ के आधार पर काम करने के लिए प्रेरित किया। सुभाष चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं व समाजसेवियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस कार्यक्रम में उन्हें उनके सामाजिक कार्यों के लिए डॉक्टर कलाम यूथ रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया जो कि हमारे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। आपको बता दें कि सुभाष चौहान की संस्था दिव्या युवा मंच वर्ष 2011 से बेटी बचाओ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। उन्हें इससे पहले वर्ष 2016 में नई दिल्ली में इंटरनेशनल यूथ कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया था। उसके बाद उन्हें भूटान, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, मालदीव और नेपाल में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।यही नही उन्हें स्थानीय स्तर पर उपमंडल प्रशासन और शहर की लगभग सभी सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं भी सम्मानित कर चुकी है। इसके बाद वे आगामी 12 अगस्त को नेपाल के शहर विराटनगर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कार्यक्रम में भी भाग लेने जाएंगे। (Youth Leadership Award)

Tags: Haryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa NewsSocial organization Divya Yuva Manchworld youth centerYouth Leadership Award
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

निर्यात

चालू वित्त वर्ष में निर्यात 470-480 अरब डॉलर रहेगा : वाणिज्य सचिव

4 years ago
Vikrant Bhushan

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं — पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण।* (Vikrant Bhushan)

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

March 5, 2026
BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

March 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)