Vikrant Bhushan - पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने अपराधों पर कारगर ढंग
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने अपराधों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली

गैर कानूनी धंधा करने वालों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें :- पुलिस अधीक्षक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 21, 2023
in हरियाणा
0
Vikrant Bhushan

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने अपराध एवं अपराधियों  पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए जिला के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कड़े निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी नशा तथा अन्य गैरकानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा आमजन का सहयोग लेकर अपराध एवं अपराधियों के साथ सख्ती से निपटे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करें तथा विभिन्न मामले में वांछित आरोपियों की धर पकड़ तेज करें।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस अवसर पर बैठक में मौजूद सभी थाना प्रभारियो से कहा कि ठंड व धुंध का समय देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की हिदायत दें ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में  जिला के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना एंव चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर इस संबंध में कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें तथा अपने-अपने इलाके में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनाए रखें ।

 ये भी पड़े– सरकार ने सब्जी व फलों पर मार्केट फीस व एच आर डी एफ लगाकर किसान व आढ़तियों के साथ ज्यादती की है- बजरंग गर्ग (Bajrang Garg)

उन्होंने कहा कि आमजन  के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग ले तथा कानून से खिलवाड़ करने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा  के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान  में ग्राम प्रहरियों और सुरक्षा सहायकों की मदद लेकर और तेजी लाएं और आमजन से मैत्रिपूर्ण व्यवहार कर तस्करो पर शिकंजा कसे तथा नशे जैसी समाजिक बुराई को मिटाने के लिए लोगों का सहयोग लें और उन्हें नशे के खिलाफ अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। (Vikrant Bhushan)

उन्होंने बैठक में मौजूद सभी थाना प्रभारियों से कहा कि मादक पदार्थों तस्करी में पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत में भी उनके खिलाफ बेहतर ढंग से पैरवी करें ताकि वे किसी भी सूरत में सजा से न बच पाए । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बैठक के दौरान सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि नशे की काली कमाई से सम्पित अर्जित करने वाले नशे के सौदागरों का ब्यौरा एकत्रित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि  आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलें तथा समय – समय पर चैक कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और महिला विरुद्ध अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजो, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर दुर्गा शक्ति तथा महिला पुलिस की टीमे लगातार गस्त करें ताकि किसी महिला व छात्रा के साथ किसी भी प्रकार के अपराध की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें और अधिक से अधिक पुलिस चेकिंग व गश्त बढाई जाए ताकि गृहभेदन व वाहन चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सकें।

पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि  सभी थाना प्रभारियों के कामकाज की समय -समय पर समीक्षा होगी तथा काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी । बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, डीएसपी मुख्यालय जगत सिंह सहित जिला के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Curb CrimesHaryanaOutpost In-ChargesPolice Officerspolice stationVikrant Bhushan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

IIT Startup

IIT Startup BotLab Dynamics makes Another Guinness World Record During Mysuru Dasara Drone Show

4 months ago
M3M Foundation

M3M Foundation's Resolve on the Eve of International Women's Day: Women of the Nation Will Be Empowered Through Skills, Entrepreneurship and Opportunities – Dr. Payal Kanodia

2 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

March 23, 2026
Fortis Institute of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated at The First Annual Neurosciences Conclave in Mumbai

Fortis Institute of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated at The First Annual Neurosciences Conclave in Mumbai

March 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)