पंचकूला, फरवरी 4: राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या कामना (Surya Namaskar) के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या कामना ने अपने संबोधन में कहा कि हमें योग को जीवन में अपनाना चाहिए। करो योग रहो निरोग। सूर्य नमस्कार योग का प्रमुख हिस्सा है।
रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सूर्य नमस्कार शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखता है और बीमारियां दूर होती है। प्रस्तुत कार्यक्रम सेलिब्रेशन ऑफ डेस कमेटी की (Surya Namaskar) प्रभारी प्रोफेसर नीना शर्मा सदस्या प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु, डॉ रमाकांत, डॉ नमिता और डॉक्टर पूनम दहिया के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया । विद्यार्थियों ने प्रणाम आसन, हस्त उत्तनासन , अश्व संचालनासन, भुजंगासन आदि किये।
ये भी पड़े – क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?