समाजवादी पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय, 7 जून को विधान परिषद चुनाव के लिए कर सकते हैं नामांकन
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय, 7 जून को विधान परिषद चुनाव के लिए कर सकते हैं नामांकन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
समाजवादी पार्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) को लेकर बड़ी खबर आई है। समाजवादी पार्टी (एसपी) से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तय हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सात जून को नामांकन कर सकते हैं। छह जुलाई को यूपी विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, जिसके लिए 20 जून को चुनाव होना है।

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य और सोबरन सिंह यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। शेष दो नाम तय करने में पार्टी को सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। सपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी एक सीट लेने के लिए दबाव बना रही है। कुछ और नेताओं से भी पार्टी वादा कर चुकी है। ऐसे में दो सीटों के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा खींचतान हो रही है।

विधान परिषद की 13 सीटें छह जुलाई को रिक्त हो रही हैं। इनमें छह सीटें सपा, भाजपा और बसपा तीन-तीन और कांग्रेस की एक सीट शामिल है। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र नौ जून तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी। नाम वापस 13 जून तक लिए जा सकते हैं।

यदि आवश्यकता पड़ तो 20 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी। एमएलसी की एक सीट के लिए 29 विधायकों के मतों की जरूरत है। विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा गठबंधन नौ और सपा गठबंधन चार सीटों पर जीत दर्ज कर लेगी।

सपा इन्हीं चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रही है। सूत्रों के अनुसार सपा में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 1.0 में मंत्री पद छोड़कर साइकिल की सवारी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए करहल विधान सभा सीट छोड़ने वाले सोबरन सिंह यादव के नाम तय हो गए हैं।

इसके अलावा एमएलसी बलराम यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, डा. राजपाल कश्यप के नाम पर भी विचार चल रहा है। सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद से भी पार्टी का पुराना वादा है इसलिए उनके नाम भी चर्चा में है। एक-दो दिनों में सपा प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने डा. धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों और विधायकों के साथ सपा में शामिल हो गए थे। अखिलेश यादव उनको कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था। हालांकि उनको भाजपा प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने हरा दिया था। स्वामी को 26 हजार वोटों से हार मिली थी।

Tags: lucknow-city-politicsnewsSobran Singh YadavSP MLC candidatesstateSwami Prasad MauryaUP MLC Election 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Sriganganagar

Sriganganagar: 4 साल की मासूम बच्ची को चाचा ने बनाया अपनी हवस का शिकार, बच्ची की हालत नाज़ुक|

3 years ago
Lover sent video to father

प्रेमी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से नाम लिखवाकर पिता को भेजा वीडियो

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)