• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, April 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

तालिबान की क्रूरता बरकरार; युवक की गोली मारकर की हत्या, फिर बाजार में लटका दिया शव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 23, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
तालिबान

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान और भी खूंखार होता जा रहा है। तालिबानी गिरोह ने बगलान के अंदराब जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर, जिले के बाजार में सार्वजनिक रूप से उसके शव को घुमाया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने लाश को जिले में लेकर आए और गुरुवार 21 जुलाई को तालिबान से इस हत्या को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक, तालिबान ने कासा तारश इलाके के अंदराब निवासी को उसके घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया और फिर 20 जुलाई को उसकी हत्या कर दी। स्थानीय निवासियों ने कहा कि तालिबान ने हवाई फायरिंग के जरिए जिला भवन के सामने जमा हुए लोगों को तितर-बितर कर दिया।

तालिबान की मनमानी हत्याओं के संबंध में UNAMA की रिपोर्ट प्रकाशित होने के एक दिन बाद यह हत्या हुई है।

अफगानिस्तान में लगातार हो रहा मानवाधिकार का उल्लंघन

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNAMA)ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें अफगानिस्तान में तालिबान शासन के 10 महीनों का लेखा-जोखा पेश किया गया है।UNAMA ने बताया कि तालिबान ने अपने हुक्मनामा में कहा है कि वह आम जनता की माफी के पक्ष में नहीं है और पिछले 10 महीनों के दौरान दस से ज्यादा पूर्व सुरक्षा बलों और कर्मचारियों को मार डाला है।

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा ‘मानव अधिकारों के उल्लंघन’ का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, देश में तालिबान शासन आने के बाद से देश की स्थिति क्या रही और वहां के हालात एकदम खराब कैसे हो गए। खासकर रिपोर्ट में अफगानिस्तान में मानवाधिकार को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है।

तालिबानी कर रहे हैं मनमानी – संयुक्त राष्ट्र

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की जिसमें तालिबान के अधिग्रहण के बाद से 10 महीनों में अफगानिस्तान में मौजूद मानवाधिकारों की स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि तालिबानी मनमानी कर रहे हैं। रिपोर्ट में अफगान नागरिकों की सुरक्षा, हत्याओं, यातना और दुर्व्यवहार, मनमानी गिरफ्तारी और नजरबंदी, अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के निष्कर्षों का विवरण देती है।

अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन और संरक्षण की निगरानी और दस्तावेजीकरण में UNAMA की महत्वपूर्ण भूमिका है।

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) की भी अफगानिस्तान के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

Tags: middle eastnewspublicly displays dead bodyTaliban shoots young manTaliban shoots young man in AndarabUNAMA report on Talibanworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Navratras

श्री दुर्गा मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य में करवाया माता रानी का मंगल पाठ|

3 years ago
Raipur

दर्दनाक हादसा :Raipur के हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय हेलीकाप्टर क्रेश , दोनों पायलट की हुई मौत

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SIMBA Uproar 2026 Expands to Mumbai, Reinforcing Its Community-Led Culture Platform

SIMBA Uproar 2026 Expands to Mumbai, Reinforcing Its Community-Led Culture Platform

April 13, 2026

Heritage Spanish Brand Osborne Taps Singapore Distributor Octopus to Drive Asia-Pacific Growth

April 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)