सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक ने लगाई T20I करियर की पहली फिफ्टी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक ने लगाई T20I करियर की पहली फिफ्टी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 18, 2022
in खेल
0
दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में दिनेश कार्तिक ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम को मुश्किल से निकाला। टास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें कार्तिक की पहली टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी भी शामिल रही। इस अर्धशतकीय पारी को खेलने के साथ ही इस भारतीय धुरंधर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

शुक्रवार को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में खेलने उतरी। मेहमान टीम के कप्तान तेंबा बवूमा ने टास जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 40 रन होते होते टाप तीन बल्लेबाज वापस लौट गए। चौथा झटका टीम को 81 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद मैदान पर उतरे कार्तिक ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम को संभाला और लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।

कार्तिक ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कार्तिक ने 26 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के लगाते हुए अपनी फिफ्टी तक पहुंचे। यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी पहली फिफ्टी रही। इससे पहले कार्तिक का सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल स्कोर 48 रन था जो उन्होंने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। इस पारी के साथ ही वह भारत की तरफ इस फार्मेट में फिफ्टी बनाने वाले सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बन गए। 37 साल और 16 साल की उम्र में उन्होंने यह कमाल कर दिखाया।

एमएस धौनी को छोड़ा पीछे

दुनिया के महान फिनिशर महेंद्र सिंह धौनी ने भारत की तरफ से खेलते हुए छठे नंबर पर कई बेमिसाल पारियां खेली हैं। कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 55 रन बनाने के साथ इस स्थान पर सबसे बड़ी भारतीय पारी का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। धौनी ने 2018 में नाबाद 52 रन की पारी खेली थी। 2020 में मनीष पांडे ने 50 रन की नाबाद पारी छठे नंबर पर खेली थी।

Tags: bouncercricketDinesh KarthikDinesh Karthik fiftyInd vs SAIndia vs South AfricaIndia vs South Africa 2022SportsSports and Recreation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Kochi

अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, एक मासूम बच्ची समेत 2 लोगों की हुई मौत, चालाक गिरफ्तार|

3 years ago
Moradabad terrible accident

मुरादाबाद में हुआ भयानक हादसा, टोरेंट कंपनी के गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी भयंकर आग, दो घंटे बाद बुझी आग|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)