मंदिर के पुजारी की त्रिशूल घोंपकर हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मंदिर के पुजारी की त्रिशूल घोंपकर हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पुजारी

लखनऊ। नगराम के सलेमपुर अचाका गांव के बाहर बने नटबीर बाबा मंदिर परिसर में पुजारी राजेश की हत्या कर दी गई। हत्‍यारों ने त्रिशूल से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रविवार की सुबह कुटिया के बाहर खून से लथपथ हालत में नग्नावस्था में उनका शव पड़ा मिला। स्‍थानीय लोगों ने जैसे ही शव देखा इसकी सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने राजेश के छोटे भाई की तहरीर पर हत्‍यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 18th July 2022 | आज का राशि फल दिनांक 18 July 2022

सलेमपुर अचाका गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजेश गांव के बाहर नटबीर बाबा मंदिर परिसर में रहते थे। रविवार की सुबह कुटिया के बाहर चारपाई पर राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा देख ग्रामीण मोहर्रम अली ने उनके भाई अजय को घटना की सूचना दी। राजेश के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिवारजन मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौके से खून से सना हुआ एक त्रिशूल बरामद कर लिया है। राजेश के चेहरे से लेकर पेट तक में त्रिशूल के कई बार वार किए गए थे।

बदमाशों ने त्रिशूल घोंपकर उनकी हत्या कर दी है। अजय ने बताया कि बड़े भाई राजेश पिछले कई सालों से मंदिर में ही रहते थे। वह यहीं पूजा पाठ करते थे। खाना भी वह खुद ही बनाते थे। कभी कभार घर से खाना आ जाता था। इंस्पेक्टर नगराम शमीम खान ने बताया कि राजेश की तहरीर पर हत्‍यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घरवालों ने सीधे किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और रंजिश से भी इंकार किया है।

Tags: lucknow crimelucknow-city-crimenewspriest murder by stabbing prongPriest murder in lucknowstateत्रिशूल घाेंपकर पुजारी की हत्‍या
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

society

समाज (society) के राजनीतिक आर्थिक व सामाजिक हितों को लेकर चर्चा की

2 years ago
jio

Jio ने 1,000 शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दिया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Annual Function

Indian National Portage Association’s 13th Annual Function Celebrating Inclusion, Talent, and Empowerment

March 24, 2026
Sourav Ganguly

जैकसन ग्रुप ने Sourav Ganguly के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)