दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, अब तक 325 गिरफ्तार
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, अब तक 325 गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गिरफ्तार

लखनऊ। भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के पैगम्‍बर मोहम्‍मद पर द‍िए गए एक बयान के बाद उनकी गिरफ्तारी(गिरफ्तार) को लेकर जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंंसा ने आठ उत्‍तर प्रदेश के आठ ज‍िलों को अपनी जद में ले ल‍िया। ह‍िंंसा फैलाने वाले पत्‍थरबाजों पर पुल‍िस की कार्रवाई तीसरे द‍िन यानी आज सोमवार को भी जारी है। पुल‍िस आरोप‍ितों की पहचान के ल‍िए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक पुल‍िस 325 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नमाज के बाद ह‍िंंसा भड़काने के आरोप में सोमवार सुबह सात बजे तक 325 लोगों को गिरफ्तार क‍िए गए है। वहीं सहारनपुर ज‍िले में हेट स्‍पीच के चलते अबतक 18 लोग गिरफ्तार क‍िए जा चुके हैं। यूपी में ह‍िंंसा के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ काफी सख्‍त हैंं। उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों को ह‍िंंसा में शाम‍िल आरोप‍ितों के खि‍लाफ सख्त से सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया क‍ि मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और हंगामे के मामले में 10 और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 25 आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद ह‍िंसा में अटाला स्थित बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अहमद अली समेत 24 और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 21 बालिग अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया और फिर रिमांड लेकर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेजा गया है। जबकि तीन नाबालिग आरोपितों को खुल्दाबाद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया। अभियुक्तों में कुछ बिरयानी तो कुछ अन्य सामान की दुकान चलाने वाले भी शामिल हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि सोमवार सुबह तक प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 80, हाथरस में 51, मुरादाबाद में 35, अंबेडकरनगर में 41, फिरोजाबाद में 16, अलीगढ़ में छह और जालौन में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सिलसिले में नौ जिलों में 13 एफआइआर दर्ज कराईं जा चुकी हैं।

13 घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। पूरे राज्य में स्थिति सामान्य है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जो 13 एफआइआर दर्ज कराई गई हैं, उनमें प्रयागराज व सहारनपुर में तीन-तीन तथा फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, हाथरस, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी व जालौन में एक-एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Tags: ADG Law and OrderCM Yogi Bulldozer Actionlucknow-city-crimenewsPrashant KumarPrayagraj ViolencestateUP PoliceViolence in UP
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Hindu Temples

ऑस्ट्रेलिया में निशाने पर हैं हिंदू मंदिर, PM मोदी बोले- PM एंथनी अलबनीज ने दिया आश्वासन, कहा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई उनके लिए प्राथमिकता|

3 years ago
MamyPoko Pants

अभिनेत्री सौम्या टंडन बनी उत्तर प्रदेश के लिए MamyPoko Pants का नया चेहरा

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Translate »