Escaped: पेड़ पर लटके मिले घर से फरार हुए प्रेमी युगल के शव
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पेड़ पर लटके मिले घर से फरार हुए प्रेमी युगल के शव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Escaped

बिजनौर। चार दिन से लापता प्रेमी युगल के शव रविवार को फीना गांव के जंगल में मिले। युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ था, जबकि युवक का शव नीचे पड़ा हुआ था। युवक के गले में भी दुपट्टे का फंदा था और उसका एक सिरा पेड़ की टहनी से बंधा था। दोनों के शरीर पर नील के निशान भी मिले हैं, जो जहर खाने या फिर मारपीट के हो सकते हैं ? पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है। मौके से पुलिस को जहर की शीशी, पानी की बोतल, गिलास व युवक की बाइक भी मिली है। पुलिस के मुताबिक शव तीन दिन पुराने हैं। उधर, दोनों के स्वजन की चुप्पी चर्चाओं को जन्म दे रही है। (Escaped)

पांच अक्टूबर को लापता हो गई थी युवती    

शिवालाकलां थानाक्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती कक्षा 12 में पढ़ती थी। पांच अक्टूबर को वह घर से लापता हो गई थी। सात अक्टूबर को स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि युवती के फीना गांव निवासी युवक कितांशु से प्रेम प्रसंग चल रहे थे। वह भी घर से गायब था। रविवार को दोनों के शव फीना गांव के जंगल में मिलने की सूचना पर एसपी देहात, सीओ सुनीता दहिया व थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा मौके पर पहुंचे। इससे पहले वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। युवती का शव दुपट्टे से सागौन के पेड़ पर लटका हुआ था, जबकि युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। युवक ने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों के स्वजन ने शवों की शिनाख्त की। किसी भी पक्ष ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। (Escaped)

दुपट्टे में रस्सी बांध कर एक साथ लगाई फांसी 

पुलिस के मुताबिक दोनों ने दुपट्टे में रस्सी बांधकर फांसी लगाई थी। पेड़ की एक ही डाली पर युवती का शव दुपट्टे से लटका था, जबकि युवक के गले में भी दुपट्टे का दूसरा कोना बंधा हुआ था। ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि दोनों ने पहले जहर का सेवन किया होगा। इसके बाद पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों के स्वजन की चुप्पी भी चर्चाओं को जन्म दे रही है।

 इनका कहना है…

दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।

 -रामअर्ज, एएसपी देहात

Tags: bijnaur-crimeBijnor Crime NewsBijnor dead body foundBijnor NewsEscapedLover couples dead body foundlover couples deathnav times newsNavtimesNTN news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

भारत बंद

भारत बंद के एलान के बीच उत्तराखंड में अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ के जवान तैनात

4 years ago
Social Organizations

रक्त की कमी पूरा करने में सामाजिक संस्थाओं का मिल रहा पूरा सहयोग : सचिव लाल बहादुर

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

April 4, 2026
Chitkara University

Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)