समाज, संस्कृति (Culture) और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

समाज, संस्कृति (Culture) और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 19, 2024
in राष्ट्रिय
0
Culture

लखनऊ, 19 अगस्त 2024: हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील और प्रेरणादायक विषयों के कारण पाठकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब को राजनीतिक रणनीतिकार, समाजसेवी और पीआर कंसल्टेंट अतुल मलिकराम ने लिखा है और अपनी स्वर्गीय माताजी श्रीमती तेज गुलाटी को समर्पित किया है। यह किताब समाज, संस्कृति, (Culture) प्रेरणा, शिक्षा, व्यापार और राजनीति जैसे विविध विषयों पर आधारित है और अतुल मलिकराम के निजी व सामाजिक जीवन के अनुभवों का एक विशिष्ट मिश्रण पेश करती है। ‘गल्लां दिल दी’ में मुख्यरूप से भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत और 2030 के भारत के लिए भविष्य का दृष्टिकोण देखने को मिलता है। किताब में अतुल मलिकराम ने सामाजिक और व्यक्तिगत अनुभवों को बड़ी ही सहजता से साझा किया है, जो पाठकों को न केवल इन मुद्दों को गहराई से समझने में सहायक है बल्कि इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

ये भी पड़े– सामाजिक कार्यों के एवज में अदाणी फाउंडेशन (Adani Foundation) हो रहा है लगातार 5 वर्षों से सम्मानित

किताब में “विश्वास खुद पर”, “एक वोट की कीमत”, “कैदियों की भावनाएं”, और “सिंधी समाज का लीडर कौन?” जैसे विषयों को शामिल कर, अतुल ने एक ऐसे पक्ष को उजागर करने का प्रयास किया है, जिन पर गहनता से विचार करने में हम सामाजिक रूप से आज भी कहीं पीछे खड़े नजर आते हैं। इसके अलावा, शिक्षा और प्रेरणा से जुड़े खंड में “बदलता जमाना और भारतीय शिक्षा प्रणाली” तथा “मन की बीमारी” जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई है। इसके अतिरिक्त अतुल मलिकराम ने समाज और संस्कृति से जुड़े जटिल विषयों पर भी गहन चिंतन पेश किया है। इसके कुछ प्रमुख उदाहरणों में “35 टुकड़ों वाला प्यार”, “आतंकवाद से ज्यादा खतरनाक कार्डियोवैस्कुलर”, और “गाय की पवित्रता पर विज्ञान” जैसे लेख समाज के कुछ अनछुए पहलुओं को सामने लाते हैं। इन लेखों के माध्यम से पाठकों को सांस्कृतिक विरासतों के साथ-साथ तिल-तिल अपनी सभ्यताओं से दूर होते हमारे समाज की हकीकत से भी रूबरू होने का मौका मिलता है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

किताब के व्यवसाय खंड में “एलन के ऐलान” और “पीआर इंडस्ट्री और न्यू एज मीडिया” जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई है, जो युवा उद्यमियों को सही मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद करती है। इस किताब में सतत विकास के प्रमुख लक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। जिसमें एसडीजी 2030 के लक्ष्यों के साथ-साथ भारत के लिए डिजिटल शिक्षा, राजनेताओं के लिए शैक्षणिक योग्यता, सरकारी और निजी क्षेत्रों में समान वेतन जैसे विषयों पर भी जोर दिया गया है। यह लेख बताते हैं कि ऐसे अन्य तमाम बिंदु हैं, जिन पर विचार कर एक मजबूत समाज व व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

समीक्षकों की दृष्टि से ‘गल्लां दिल दी’ की लेखन शैली बेहद सरल व प्रभावशाली है, जो जटिल विषयों को भी आसानी से समझने में सहायक है। अतुल मलिकराम ने किताब के माध्यम से अपने विचारों को बड़ी स्पष्टता के साथ पेश किया है, जो पाठकों को समाज, राजनीति व संस्कृति से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करती है। ‘गल्लां दिल दी’ को ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है।

Tags: book releaseCultureGallan Dil DiInspirationSocietyगल्लां दिल दी'
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Dr. Vivek Bharti

सभी बैंक लाभार्थियों को निर्धारित समय में ऋण उपलब्ध करवाएं : अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती (Dr. Vivek Bharti)

2 years ago
BMW

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा , BMW और कंटेनर की टक्कर में 4 की मौत, बिहार के रहने वाले थे 3 लोग

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

March 11, 2026

Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

March 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)