बोरवेल में फंसे 10 साल के राहुल को बचाने में चट्टान बनी बाधा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 24, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

बोरवेल में फंसे 10 साल के राहुल को बचाने में चट्टान बनी बाधा, जल्द निकल जाने की है उम्मीद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2022
in राष्ट्रिय
0
बोरवेल

जांजगीर: छत्तीसगढ़ में जांजगीर जिले केपिहरीद गांव में गत शुक्रवार शाम बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बालक राहुल साहू को बचाने केलिए प्रयास जारी हैं। पहले उसे रस्सी डालकर निकालने की कोशिश की गई। फिर बोरवेल के समीप से करीब 60 फीट गढ्डा खोदा गया। इसके बाद गुजरात की रोबोटिक टीम भी लगी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। रविवार देर रात से सुरंग बनाकर राहुल तक पहुंचने की कोशिश शुरू हुई, लेकिन अब सामने बड़ी चट्टान आ गई है, जिसकी वजह से रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी से आगे बढ़ रही है। सोमवार शाम तक टीम राहुल के करीब तीन फीट दूरी पर पहुंच गई थी। लेकिन, सुरंग में चट्टान आ जाने से रेस्क्यू की गति धीमी हो गई है।

बचाव अभियान लगातार जारी

जांजगीर एसपी, विजय अग्रवाल ने बताया कि रेस्क्यू आपरेशन काफी क्रिटिकल है। यह अब हमारे लिए एक मिशन बन गया है, यहां लगभग 150 अधिकारी तैनात हैं। वहीं, जांजगीर के कलेक्टर, जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि 80 घंटे से बचाव अभियान चल रहा है लेकिन बहुत जल्द हम राहुल को बचाने में सफल होंगे। उनकी तबीयत अब बेहतर है। सीएम भूपेश बघेल लगातार वीडियो काल के जरिए हालात पर नजर बनाए हुए हैं

एम्बुलेंस, स्ट्रेचर, डाक्टर सभी हैं तैयार

मशीन चलने पर बोरवेल के ऊपरी हिस्से तक कंपन होने के कारण अब फिर से हाथ वाली मशीन से सुरंग बनाई जा रही है। उधर, बोरवेल में जलस्तर बढ़ने से भी प्रशासन चिंतित है। गांव के सभी बोरवेल को चालू करा दिया गया है, ताकि पानी की स्तर नीचे हो जाए। वहीं, पास के गांव करौवाडीह और कचंदा के स्टापडेम से भी गेट खोलकर पानी को छोड़ा जा रहा है। इधर, मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात है। एम्बुलेंस, स्ट्रेचर, डाक्टर सभी तैयार हैं। सबको राहुल के निकलने का इंतजार है। इस बीच राहुल को केला, सेब, जूस आदि दिया गया। आक्सीजन भी उपलब्ध कराई जा रही है। वह हलचल कर रहा है। डाक्टरों की टीम उस पर नजर रखे हुए है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वह सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

अत्याधुनिक कैमरे से हो रही है जांच

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एनडीआरएफ (NDRF)के जवान इस वीएलसी (VLC) कैमरे की जांच कर आवश्यक तैयारी कर रहे हैं। इस अत्याधुनिक उपकरण की मदद से दीवार या चट्टानों के उस पार देखा जा सकता है और आने वाली आवाजों को सुना भी जा सकता है। कैमरे की मदद से रेस्क्यू को और आसान बनाया जाएगा।

बालक केवल खा रहा है फल

अंदर तापमान कम होने से सुरक्षित है बोर के अंदर का तापमान बाहर की अपेक्षा कम है। इसके चलते बालक को अधिक परेशानी नहीं हो रही है। नीचे पानी भी है और मिट्टी में नमी, जिस कारण ही तापमान कम है। इस संबंध में सिविल सर्जन डा. एके जगत का कहना है कि पानी और गहराई के कारण तापमान बाहर से बहुत कम होगा। इसके चलते बालक गर्मी व लू जैसे खतरों से दूर है। आक्सीजन ऊपर से दी ही जा रही है, जिस कारण वह ठीक से सांस भी ले पा रहा है। बालक केवल फल खा रहा है, इसलिए शौच को लेकर भी ज्यादा समस्या नहीं है। शरीर का पानी भी पसीना व पेशाब के माध्यम से निकल जा रहा है।

Tags: 50 feet deep borewellChhattisgarh borewell newschhattisgarh boy fell in borewellChhattisgarh child trappednationalnews
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

दरोगा

बलिया के रहने वाले दरोगा ने साथ रखने से मुकरा, तो जान देने रेल की पटरी पर पहुंची महिला

3 years ago
Haryana

Haryana में पहली बार रैकेट बॉल कोर्ट, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का भव्य आगाज!

7 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

फुटबॉल

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर

October 17, 2025
सन नियो

सन नियो की अभिनेत्रियाँ मेघा रे, गौरी शेलगांवकर और अनंदिता साहू ने साझा की अपनी खास दिवाली यादें

October 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)