Raniya - रानियां से आने वाली भीड़ जनआक्रोश रैली का इतिहास रचेगी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Raniya से आने वाली भीड़ जनआक्रोश रैली का इतिहास रचेगी: दीपेंद्र हुड्डा कहा, किसानों की शहादत को कभी भी व्यर्थ नहीं जाने देंगे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 12, 2023
in हरियाणा
0
Raniya

Raniya – किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 से अधिक किसानों की शहादत को लेकर सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे सरकार की दोगली नीति स्पष्ट हो रही है। एक तरफ तो सरकार किसान हितैषी होने का दम भर रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों से किए अपने वादे के दो साल बीत जाने के बाद भी आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को लेकर कोई काम नहीं किया। किसानों की शहादत को किसी कीमत पर भुलाया नहीं जाएगा।

किसानों की शहादत को लेकर ही आगामी 24 दिसंबर को अनाज मंडी में किसान-मजदूर जनआक्रोश रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेतागण शिरकत करेंगे। उक्त बातें रानियां विधानसभा के गांव बुढ़ाभाणा में आयोजित जनसभा में 24 दिसंबर की रैली का निमंत्रण देने आए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने संबोधन में कही।

 ये भी पड़े– जिप चेयरमैन कर्ण चौटाला (Karan Chautala) ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के दिए टिप्स कहा, जन जन के बीच जाकर प्रचारित करें पार्टी की कल्याणकारी नीतियां

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा विकास की बजाए विनाश की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रमुख कारण गठबंधन सरकार की कुनीतियां हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली गठबंधन सरकार में न बच्चियां सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। बच्चों विरूद्ध अपराध में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तो प्रदेश में हर रोज 5 बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो गठबंधन सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन की बात करती है, उसी शासन में वास्तविक तस्वीर कुछ ओर है। (Raniya)

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के 2022 के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं से अपराध में दिल्ली के बाद हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है। इतना ही नहीं प्रदेश में डकैती, अपहरण और रंगदारी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रति लाख आबादी पर 118.7 प्रतिशत अपराध की दर रही यानि 17.6 प्रतिशत अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। बेरोजगारी, महंगाई से आमजन त्रस्त कांग्रेस की ओर टकटकी लगाकर विश्वास की नजर से देख रहा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सभा के आयोजक सुभाष जोधपुरिया की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की जनाक्रोश रैली की सफलता के लिए जिस प्रकार कड़ी मेहनत कर रहे हैं, निश्चित ही रानियां हलके से आने वाली विशाल भीड़ जनाक्रोश रैली का इतिहास रचेगी। (Raniya)

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनाक्रोश रैली में हिस्सा लेकर वर्तमान गठबंधन सरकार की आगामी विधानसभा चुनावों में विदाई सुनिश्चित करें। जनसभा के आयोजक वरिष्ठ कांगे्रस नेता सुभाष जोधपुरिया ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा, इनेलो एवं हलका के निर्दलीय विधायक का साथ छोडक़र दर्जनों साथियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, डा. केवी सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, सुमित बैनीवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Deependra HoodaFarmersHaryanaHistoryMartyrdomPublic Anger RallyRaniyaVain
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Gyanchand

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 7 स्थित हनुमान वाटिका दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत|

3 years ago
Purushottam Goyal

कन्या की शादी में असमर्थ परिवार ट्रस्ट के पास करवा सकता है आवेदन : पुरुषोतम गोयल (Purushottam Goyal)

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad's Tallest Residential Development 'Saya Gold Avenue' Fully Sold Out; Last Few Units Being Sold at Prices Exceeding Rs. 15,000 per sq. ft.

Ghaziabad's Tallest Residential Development 'Saya Gold Avenue' Fully Sold Out; Last Few Units Being Sold at Prices Exceeding Rs. 15,000 per sq. ft.

March 30, 2026
Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)