पत्नी :पति को सता रहा पत्नी का खौफ, 50 फीट ऊंचे पेड़ को बना लिया आसर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पति को सता रहा पत्नी का खौफ, 50 फीट ऊंचे पेड़ को बना लिया आसरा, अब महिलाओं को हुई ये समस्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पत्नी

मऊ। देश के साथ ही प्रदेश में पतियों से प्रताडि़त पत्नियों के तो कई रास्ते अपनाने के मामले सामने आते हैं, लेकिन मऊ में पत्नी की पिटाई से खौफजदा एक पुरुष ने तो अपना घर छोड़कर करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर अपना ठिकाना बना लिया है। वह करीब एक महीने से इसी तरह से रह रहा है और लोगों की मिन्नतों के बाद भी नहीं उतर रहा है। इतना ही नहीं वह पेड़ पर ईंट-पत्थर भी रखे है और किसी के आने पर वहीं से उनके ऊपर हमला कर देता है।

कोपागंज विकास खंड के बसारथपुर निवासी 42 वर्षीय रामप्रवेश राम एक माह से ताड़ के पेड़ पर बसेरा बनाए है। बारिश होने पर वह छाता का प्रयोग करता है। ज्यादा भीड़ होने पर वह हनुमान चालीसा पढ़ने लगता है। विनती के बावजूद वह पेड़ से नहीं उतर रहा है। इस कारण परिवार के लोग परेशान हैं। लोगों को आशंका है कि वह रात में पेड़ से उतरता है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

खाना नहीं मिला तो भूखा भी रह रहा

घरवाले भोजन और पानी पेड़ पर रस्सी लटकाने पर उसमें बांध देते हैं और वह उसी पर अपना भोजन पानी लेता है। घर के लोग जब खाना बनाकर ले जाते हैं तब वह रस्सी नीचे लटकाता है। इसके बाद ऊपर खींच लेता है और पेड़ पर ही खाना खा रहा है। अगर खाना नहीं मिला तो भूखा भी रह रहा है। किसी से कुछ न बोल रहा है और न तो कुछ मांग रहा है। घरवालों के साथ लोग परेशान हैं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। जब उसे कोई समझाने या फिर से उतारने की कोशिश करता है तो वह पेड़ पर रखे ईट-पत्थरों से उन लोगों पर हमला कर देता है।

लोग उसको वापस बुलाने के प्रयास में लगे

गांव के लोगों का कहना है कि वह देर रात उतर कर अपने क्रियाकलाप कर दोबारा पेड़ पर चढ़ जाता है। उसके इस प्रकरण की शिकायत ग्राम प्रधान से भी की गई। प्रधान ने दीपक ने कहा कि रामप्रवेश और उसकी पत्नी में किसी बात पर अनबन चल रही है। जिसके कारण वह ताड़ के पेड़ पर घर बनाकर रह रहा है। हम लोग उसको वापस बुलाने के प्रयास में लगे हैं। पुलिस की टीम भी आई थी और वीडियो बनाकर ले गई है।

पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो बनाकर चली गई

पेड़ पर चढ़े रामप्रवेश के पिता विशूनराम का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती है और मारपीट करती है। पत्नी की पिटाई से घबराकर और नाराज होकर उनका बेटा लगभग एक महीने से पेड़ पर चढ़कर रह रहा है। उसके बहू और उसके बेटे का आए दिन झगड़ा होता रहता है और वह उसके बेटे के साथ मारपीट करती रहती है। इसकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो बनाकर चली गई।

छाता से ढक लेता है मुंह

युवक पेड़ पर ढेर सारा ईंट-पत्थर का टुकड़ा रखा है। अगर कोई पेड़ पर चढ़कर उतारना चाहता है तो वह ऊपर से मारता है। चोट लगने के डर से कोई पेड़ पर नहीं चढ़ रहा है। जब कोई फोटो लेना चाहता है तो वह छाता से मुंह ढक लेता है।

Tags: Fear Of WifeMan Residing On TreeMau NewsnewsstateUP CommonmanIssueup newsvaranasi-city-common-man-issues
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Railway Bridge

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल मणिपुर में रहा बन, इंफाल- जिरिबाम रेल परियोजना पर तेज़ी से हो रहा काम|

3 years ago
FPI

FPI की भारतीय इक्विटी में वापसी; जुलाई में 1,100 करोड़ रुपये का निवेश

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Foundation Day

लखनऊ में एजुकेट गर्ल्स ने मनाया 18वाँ Foundation Day , बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने में जमीनी साझेदारियों के प्रभाव को किया प्रदर्शित

March 25, 2026
Dr. Atul Malikram

अस्पताल जाने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखकर बनें ‘मरीज के लिए सबसे बड़ी मदद’ – Dr. Atul Malikram (राजनीतिक रणनीतिकार)

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)