हनी ट्रैप में फंसे युवकों से महिला दारोगा ने मांगे 20 लाख रुपए, पुलिस ने किया अरेस्ट
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

हनी ट्रैप में फंसे युवकों से महिला दारोगा ने मांगे 20 लाख रुपए, पुलिस ने किया अरेस्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
महिला दारोगा

कानपुर। महिला दारोगा: देह व्यापार की सूचना पर पनकी के एक घर में छापा मारकर जालौन को दो कारोबारियों को दबोचने और बाद में मामला रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला दारोगा भुवनेश्वरी की कहानी इतनी भर नहीं है। खेल इससे कहीं ज्यादा बड़ा चल रहा था और इसमें असली खिलाड़ी महिला दारोगा ही थी। उसके इशारे पर ही देह व्यापार का गिरोह संचालित हो रहा था।

देह व्यापार गिरोह की संचालिका और मुखबिर के जरिये महिला दारोगा धन उगाही के लिए बड़ा शिकार फांसती थी। शिकार आने पर संचालिका और मुखबिर की सूचना पर दबिश देती थी। आपत्तिजनक हालत में फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके उगाही करती थी। पुलिस ने महिला दारोगा समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुखबिर व देह व्यापार संचालिका समेत तीन आरोपितों की तलाश जारी है।

यह था मामला : एडिशनल डीसीपी पूर्वी राहुल मिठास के दफ्तर में तैनात महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह ने शुक्रवार को पनकी स्थित एक घर में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी करके जालौन के दो कारोबारियों को बंधक बना लिया था। छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपये की मांग की थी। कारोबारियों से 20 हजार की नकदी, चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन छीन लिए गए थे। दोनों को बुरी तरह से पीटने के बाद इस शर्त पर छोड़ा था कि रुपयों का इंतजाम करके आएं। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को लगाया तो एक लाख रुपये में सौदा पक्का होने के बाद महिला दारोगा सरसैया घाट के पास बुलाकर रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।

पूछताछ में सामने आई ये बातें : पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि चकेरी में तैनाती के दौरान ही भुवनेश्वरी सिंह का मुखबिर राहुल शुक्ला से संपर्क हुआ था। इसके बाद से वह मुखबिर के इनपुट पर छापेमारी करती थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एक मुकदमा कारोबारी के अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर भुवनेश्वरी सिंह, होमगार्ड संजीव कुमार, सरसैया घाट निवासी माता प्रसाद गुप्ता और मुखबिर राहुल शुक्ला के खिलाफ लूट, बरामदगी और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरे मुकदमे में देह व्यापार संचालिका को आरोपित बनाया गया है। कारोबारियों को जमानती धारा होने के चलते जमानत पर छोड़ा गया है। माता प्रसाद और संजीव कुमार महिला दारोगा के साथ ही रिश्वत लेने के दौरान पकड़े गए थे। दारोगा के पास चेन और अंगूठियां बरामद हुईं। होमगार्ड के पास से 20 हजार नकदी मिली।

एक सिपाही के साथ रहती है महिला दारोगा : आरोपित महिलादारोगा चकेरी क्षेत्र में एक सिपाही के साथ फ्रैंड्स कालोनी में एक ही घर में रहती है। चकेरी में तैनाती के दौरान ही मुखबिर ने उसे यहां कमरा दिलाया था।

Tags: illegal assaulting gangkanpur bhuvneshwarikanpur exploitation casekanpur lady inspectorkanpur policekanpur-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Classroom

स्कूल का क्लासरूम बना जंग का अखाड़ा, विद्यार्थियों क सामने आपस में भिड़ी दो महिला टीचर

3 years ago
Glow by Kirtilals

Glow by Kirtilals Honoured with 'Emerging Brand of the Year' at Retail Jeweller Circle of Excellence South 2026

5 days ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 28, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)