मेले से लौट रही किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

शर्मानक! मेले से लौट रही किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर निर्वस्त्र दौड़ाया, वीडियो वायरल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गैंगरेप

मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने मेला देख कर लौट रही किशोरी को रास्ते से अगवा कर गैंगरेप किया और बाद में उसे निर्वस्त्र हालत में सड़क पर दौड़ाया। चीखती-चिल्लाती शर्मसार किशोरी किसी तरह घर पहुंची। घटना के बाद टालमटोल कर रही भोजपुर थाना पुलिस ने सात दिन बाद एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया था। मंगलवार को एक महिला द्वारा घटना का वीडियो ट्विटर पर डाले जाने के बाद सनसनी मच गई है। पुलिस कानूनन कार्रवाई का दम भर रही है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी एक सितंबर को शाम करीब सात बजे गांव के पास लगे छड़ी के मेले में गई थी। आरोप है कि वह मेले से लौट रही थी तभी भोजपुर के गांव इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली और इमरान ने उसे अगवा कर लिया। दो बाइकों से पहुंचे आरोपी किशोरी को जबरन उठाकर अपने साथ गांव सैदपुर खद्दर के जंगल में पहुंच गए।

वहां आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। वहां पास ही एक व्यक्ति खेतों में पानी लगा रहा था। चीख सुनकर वह पहुंचा तो आरोपी वहां से भागने लगे। वे बाइक से थे जबकि उन्होंने पीड़िता को निर्वस्त्र सड़क पर भागने को विवश किया। यह शर्मसार कर देने वाली वीडियो मंगवार को ट्वीट के बाद सामने आई। जबकि इसके पहले पुलिस इस मामले को हल्के में लेती रही।

घटना वाले दिन किशोरी के घर पहुंचने पर उसकी बड़ी बहन ने तत्काल इसकी सूचना अपने ठाकुरद्वारा के निवासी फूफा को दी, क्योंकि किशोरी के माता-पिता मंदबुद्धि हैं। फूफा ने ही भोजपुर थाने पर पहुंच कर मामले की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने जांच करने की बात कह कर टरका दिया। छह दिन इंतजार करने के बाद पीड़ित पक्ष छह सितंबर को एसएसपी हेमंत कुटियाल से मिला।

उनके निर्देश पर सात सितंबर को भोजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में अब तक सिर्फ एक आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार किया जा सका। जबकि अन्य चारों नामजद आरोपी को अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए। उधर, एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने भी एक वीडियो ट्वीट में पुलिस का पक्ष रखा है।(गैंगरेप)

उनका कहना है कि सात सितंबर को भोजपुर थाने में लड़की के फूफा ने तहरीर दी थी। तत्काल केस दर्ज कर किशोरी और उसके माता-पिता के 161 और 164 के बयान कराए गए। जिसमें दोनों ने इस प्रकार की घटना होने से इंकार किया। इसके बावजूद साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Gang-rapedMoradabadMoradabad CrimeMoradabad NewsMoradabad Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Rai Sikh Samaj Haryana

सिरसा में जल्द होगा Rai Sikh Samaj Haryana का सम्मेलन: राजेंद्र कुमार सिरसा

2 years ago
Drunken Girl

बीच चौराहे पर कार रोककर नशे में धुत लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)