बिलकिस बानो के दोषियों को रिहा करने का मामला SC में, कल सुनवाई पर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, September 29, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

बिलकिस बानो के दोषियों को रिहा करने का मामला SC में, कल सुनवाई पर बोले CJI- देखेंगे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 23, 2022
in राष्ट्रिय
0
बिलकिस बानो

नई दिल्ली। बिलकिस बानो (Bilkis Bano) केस में दोषियों की रिहाई का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। इस याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट राजी हो गया है। हालांकि, अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं की गई है। याचिका में कोर्ट से मामले में सुनवाई का आग्रह किया गया, जिस पर वह तैयार हो गया।

जेल से रिहा हुए 11 दोषी

गौरतलब है कि बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 कैदियों को हाल ही में रिहा कर दिया गया। गुजरात सरकार की माफी योजना के तहत सभी दोषियों को रिहा किया गया। सभी दोषी गोधरा की उपजेल में बंद थे। बता दें कि मुंबई में सीबीआइ की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को 21 जनवरी 2008 को सामूहिक दुष्कर्म और बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा था।

ये हुए रिहा

रिहा किए गए दोषियों के नाम जयंतभाई नाई, गोविंदभाई नाई, शैलेश भट, राधेश्याम शाह, बिपिन चंद्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, प्रदीप मोरधिया, बाकाभाई वोहानिया, राजूभाई सोनी, मितेश भट और रमेश चंदना हैं।

गुजरात दंगे के दौरान हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

बता दें कि गुजरात में गोधरा कांड के बाद तीन मार्च 2002 को हुए दंगों के दौरान दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका के रंधिकपुर गांव में उग्र भीड़ ने बिलकिस बानो के परिवार पर हमला किया था। बिलकिस उस समय गर्भवती थीं। दंगाइयों ने गर्भवती बिलकिस के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनके परिवार के लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान परिवार के 6 सदस्य जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। आरोपियों को 2004 में गिरफ्तार किया गया था।

Tags: 11 convicts in Bilkis Bano caseBilkis BanoBilkis Bano caseGujarat RiotsnationalnewsSupreme Courtबिलकिस बानोबिलकिस बानो केस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

अश्विन

अश्विन पर नहीं IPL 2022 की थकान का असर, इंग्लैंड की तैयारी में लगे दिग्गज स्पिनर, इन मैचों में आएंगे नजर

3 years ago
Pure EV

प्योर ईवी ने अपना सबसे नया शोरूम, पोरसा, मोरेना में लॉन्च किया।

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

भसड़

“भसड़” की शूटिंग चंडीगढ़, ज़िरकपुर और ट्राइसिटी में शुरू – सम्भव प्रोडक्शन्स की नई रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म

September 22, 2025
एसबीआई लाइफ

एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई ने ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल के जरिए स्तन कैंसर जागरूकता को दिया बढ़ावा; भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहनी गुलाबी जर्सी

September 21, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)