• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिला पीड़ा से तड़पती रही लेकिन नहीं हुआ इलाज, नवजात की हुई मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गर्भवती

बलरामपुर। गर्भवती: जच्चा-बच्चा की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ करना जिला महिला अस्पताल प्रशासन की नीयत बन चुकी है। मरीजों से धन उगाही के लिए मशहूर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के संवेदनहीनता की हद तब हो गई, जब खून की कमी व रक्तस्राव से तड़पती गर्भवती को बिना इलाज के अस्पताल से भगा दिया गया। चार माह की गर्भवती से पांच हजार रुपये की मांग की गई। रूपए न देने पर रेफर का पर्चा थमा दिया गया। यही नहीं, रक्त देने के नाम पर अस्पताल में घूमते बिचौलियों ने भी 20 हजार रुपये की मांग की। अस्पताल से निकाली गई गर्भवती प्राइवेट बस स्टैंड के निकट जमीन पर पड़ी तड़पती रही।

पचपेड़वा के नेतहवा गांव निवासी शब्बीर ने बताया कि उसकी पत्नी शाहिबा को चार माह का गर्भ था। दर्द होने पर उसे शुक्रवार सुबह 10 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव की आशा उसके साथ थी। शब्बीर का आरोप है कि शाहिबा को बाहर की जांच लिखी गई थी। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि बच्चे का बचना मुश्किल है। अस्पताल कर्मियों ने इलाज के नाम पर शब्बीर से एक हजार रुपये वसूल लिया, लेकिन कोई इलाज नहीं किया।

दोपहर 12 बजे हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने दो यूनिट ब्लड लाने को कहा। करीब 10 मिनट बाद दो लोग आए और कहा कि दो यूनिट ब्लड का 20 हजार रुपये लगेगा। रुपये न होने के कारण शब्बीर ने उन दोनों को मना कर दिया। बाद में महिला चिकित्सक डा. नगमा ने उसे रेफर करने की बात कही। सीएमएस डा. विनीता राय का कहना है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के अनुसार, शाहिबा के पेट में कोई गुच्छेनुमा आकृति दिख रही थी। इस आधार पर उसे बहराइच रेफर किया गया था।

एंबुलेंस के लिए भटकता रहा पति : शब्बीर के मुताबिक, साहिबा को रेफर करने के बाद एंबुलेंस की सुविधा नहीं दी गई। उसके पास बहराइच जाने भर के पैसे भी नहीं थे। उसने पत्नी साहिबा को प्राइवेट बस स्टैंड के पास सड़क पटरी पर लिटा दिया। वह दर्द से कराहते हुए पटरी पर गिर गई। प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष जब्बार खां ने मीडियाकर्मियों को गर्भवती की पीड़ा व महिला अस्पताल की संवेदनहीनता की जानकारी दी। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने महिला अस्पताल की सीएमएस से जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि मरीज से पैसा लेने की जानकारी नहीं है। शब्बीर के बिना बताए चले जाने के कारण एंबुलेंस नहीं दी जा सकी।

Tags: Balrampur hospital newsBalrampur Woman Hospitaldemand of money in hospitallucknow-city-common-man-issuesnewspregnant woman in painstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Pawan Khera

Delhi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का मामला जा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, असम पुलिस ने किया गिरफ्तार|

3 years ago
थाने

रामपुर में थाने पर खनन माफियाओं का हमला: भाजपा नेता के साथ मिलकर की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट; 3 घायल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)