2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home चमकते सितारे

2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली Chef प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण

• 11 मई को झाँसी में ग्रैंड फिनाले • बुंदेली महिलाएं देशभर के किसी भी कोने से बन सकती हैं हिस्सा • पूरी तरह निःशुल्क प्रतियोगिता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 19, 2025
in चमकते सितारे, मनोरंजन, लाइफस्टाइल
0
Chef

भोपाल/लखनऊ: पांच करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुँच और 75 से अधिक सहयोगियों के साथ बुंदेलखंड के नंबर वन डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म के रूप में कार्य कर रहे बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित बुंदेली शेफ (Chef) प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण अपनी सांस्कृतिक महक और व्यंजनों की विरासत के साथ एक बार फिर परंपरा और नवाचार का संगम लेकर आ रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 2 अप्रैल को होने वाले पहले ऑडिशन राउंड से होगी। पूरी तरह निःशुल्क इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले झाँसी में होगा, जबकि ऑडिशन, क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल राउंड चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव आयोजित किए जायेंगे। मूल रूप से बुंदेलखंड से आने वाली महिलाएं देशभर के किसी भी कोने से प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9340786230 पर व्हाट्सऐप या 7000770156 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं। (Chef)

ये भी पड़े – छात्रों के समग्र विकास के लिए Adani फाउंडेशन द्वारा ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन के पुरस्कार वितरण का प्रेरक आयोजन

इस अनूठी पहल का उद्देश्य बुंदेलखंड की घरेलु महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी पाक-कला को न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिला सकें। कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ाते हुए जाने माने फिल्म अभिनेता व राजनेता राजा बुंदेला और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी जैसी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों को कड़े परीक्षणों और रोमांचक मुकाबलों के माध्यम से सम्पन्न किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद, 9 अप्रैल को दूसरा ऑडिशन, 16 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल, 30 अप्रैल को सेमीफाइनल और 11 मई को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। इन सभी चरणों में प्रतिभागियों की पाक कला को परखने के लिए अनुभवी जज सृष्टि त्रिपाठी और डॉ अतुल मालिकराम मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता को लेकर दामिनी गौर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “बुंदेली शेफ प्रतियोगिता न केवल एक कुकिंग कॉम्पिटिशन है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अपनी कला को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर भी है।” (Chef)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

वहीं शिवांगी तिवारी ने कहा “यह प्रतियोगिता हर महिला को अपने भीतर छिपी शेफ को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह आयोजन बुंदेली व्यंजनों की समृद्धि को दर्शाने का भी एक माध्यम है।”अपने पहले संस्करण की अपार सफलता के बाद बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का यह दूसरा संस्करण नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है, जो पारंपरिक पाक-कला को आधुनिकता का स्पर्श देकर बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है, और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें आसिफ पटेल – 9685237742  (Chef)

 

Tags: April 2BundeliChefcompetitionedition
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Election

कड़ी सुरक्षा के बीच करवाई जाएगी मतगणना : जिला निर्वाचन (Election) अधिकारी आर.के. सिंह

2 years ago
NCP

NCP प्रमुख शरद पवार और संजय राउत को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचीं सुप्रिया सुले, जाने क्या है मामला|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 25, 2026
Novelty Wealth

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)