मालगाड़ी के इंजन में लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, मचा हड़कंप, धड़
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मालगाड़ी के इंजन में लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, मचा हड़कंप, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मालगाड़ी

बरेली के रामगंगा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब यह पता चला कि मालगाड़ी के इंजन में एक महिला का कटा हुआ सिर फंसा हुआ है. मालगाड़ी के ड्राइवर को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह अपने जंक्शन से रोजा होते हुए शाहजहांपुर के रास्ते बरेली जंक्शन पहुंचा.

यहां पर मालगाड़ी को ड्राइवर चेंज ओवर के लिए यार्ड में खड़ा किया गया. यहां से दूसरा ड्राइवर ट्रेन को आगे ले जाने वाला था लेकिन इससे पहले ड्राइवर ने इंजन का चारों ओर से निरीक्षण किया तभी उसने देखा कि इंजन में एक महिला का सिर फंसा हुआ मिला. हालांकि सिर देखकर लग रहा है कि वह कुछ दिन पहले इंजन में फंसा होगा.

तलाश के बात भी नहीं मिला शरीर

इंजन में महिला का सर होने की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे की पुलिस पहुंच गई. पहले तो पुलिस ने जंक्शन पर मौजूद यात्रियों से महिला की पहुचान करने की कोशिश की. इसके बाद महिला के धड़ की तलाश के लिए काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन जब उसका शरीर नहीं मिला तो बाकी जंक्शन पर घटना के संबंध में मैसेज पहुंचाया गया फिलहाल बरेली जंक्शन पुलिस ने महिला के सिर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

हादसे के दौरान हुई होगी मौत

सीओ (जीआरपी) देवीदयाल ने बताया कि रोजा की तरफ से आई ट्रेन रामगंगा पर रुकी थी. उसी दौरान ड्राइवर की जब अदला बदली हुई तो देखा एक महिला का सिर ट्रेन के पहिए के ऊपर की तरफ फंसा हुआ है. महिला के धड़ की जानकारी अभी नहीं हो पायी है लेकिन रूट क्लियर होने पर अगर बॉडी मिली होगी उसके देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस आशंका जता रही है कि रास्ते में टक्कर के दौरान महिला की मौत हो गई और शरीर सिर से अलग हो गया होगा.

Tags: तलाशमहिलामालगाड़ीसिर
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Punjab News

A Special gift to Punjab by CM Bhagwant Mann : भगवंत मान का पंजाब कि जनता को बड़ा तोहफा, भगवंत का पंजाब के घर -घर में बढ़ा मान!

4 years ago
LIC

LIC के IPO से सरकार को मिले 20557 करोड़ रुपये, अब लिस्टिंग का है इंतजार

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Arkade Reinforces its Presence in the Goregaon-Malad Corridor with the Successful Launch of a New Luxury Project with GDV of Rs. 230 Crore

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)