हरियाणा में बदल गया स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय, जानिए पूरी खबर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा में बदल गया स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय, जानिए पूरी खबर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 2, 2022
in हरियाणा
0
हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा में बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में स्कूलों के समय में 4 मई से बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य में अब स्कूल सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। यह नियम सभी स्कूलों निजी व सरकारी दोनों पर लागू होगा।

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन सहित विभिन्न शिक्षक संगठन और अभिभावक संघ बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्कूलों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। इस पर एक्शन लेते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को स्कूलों का समय बदलने की घोषणा कर दी। इसके तुरंत बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियोें और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा गया है। वहीं, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ अब स्कूली बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में 22 लाख से अधिक बच्चों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे जिनके जरिये बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्कूलों में बच्चों की जांच कर यह हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।

बता दें, इस वर्ष अप्रैल में गर्मी ने पूरे रिकार्ड तोड दिए। मई की शुरुआत में भी पारा चढ़ा हुआ है। गत दिवस राज्य में सर्वाधिक तापमान नारनौल का रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम भी गर्मी से तप रहा है। गुरुग्राम में रविवार को तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आज से पांच मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं उत्तर भारत को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकते हैं। इससे प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि एक मार्च से 30 अप्रैल के बीच देशभर में 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रिकार्ड के अनुसार पिछले 122 वर्षों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के लिए अप्रैल 2022 सबसे गर्म रहा है। बढ़ते तापमान के कारण राज्य में बिजली कट भी बढ़ गए हैं। जिन फैक्ट्रियों में दिन-रात काम होता था, मशीनें चलती थीं। बिजली के संकट के कारण अब वहां नाइट शिफ्ट में काम बंद हो गया है। बिजली कटौती के कारण इंडस्ट्री जनरेटर पर काम कर रही है। इससे डीजल की बिक्री 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

Tags: Haryana Newsnewspanchkoola-common-man-issuesschool timings changed Haryana Weatherschool timings in haryanastateहरियाणा में स्कूलों का समय
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Amazon Festival

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल: Amazon सेल में 10 हजार के अंदर टॉप स्मार्टफोन डील

4 years ago
आदित्यनाथ

काशी में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले: अयोध्या में हर धर्म और संप्रदाय के लोगों को मठ-धर्मशाला के लिए मिलेगी जमीन

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Top Acting Schools in Chandigarh

Top Acting Schools in Chandigarh – Complete Guide for Aspiring Actors (2026)

March 27, 2026
Uncia Technologies

AI-Native Lending Platform Uncia Raises INR 25 Crores from Pavestone VC to Scale Globally

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)