खौफनाक: पति की इन हरकतों से परेशान थी महिला, कुल्हाड़ी से काटा और
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

खौफनाक: पति की इन हरकतों से परेशान थी महिला, कुल्हाड़ी से काटा और थाने जाकर बोली- मैंने उन्हें मार डाला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
कुल्हाड़ी

जालौन। कुल्हाड़ी: उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेड़ा में पति की हत्या के बाद पत्नी खुद ही कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि पति बहुत झगड़ा और नशा करता था तो उसे कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया, अब वो मुझसे कभी नहीं लड़ेगा।

उरई के मोहल्ला उमरा खेड़ा में आरएनटी स्कूल के पीछे 32 वर्षीय संदीप अपनी पत्नी संध्या और आठ साल का एक बेटा नैतिक व दो साल की बेटी नैतिका के साथ रह रहा था। संदीप अक्सर शराब के नशे में घर आता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। संदीप अक्सर संध्या को पीटता भी था।

रविवार की रात 11 बजे  भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और किसी बात पर संध्या का गुस्सा इतना बढ़ा कि उसने कुल्हाड़ी उठाकर संदीप पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। संदीप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई, इसके बाद वह भी घर से निकल गई।

आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने संध्या की तलाश शुरू की लेकिन कुछ ही देर में वो खुद ही कोतवाली पहुंच गई। उसने अपने बारे में बताया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

बताया गया है कि रात में संध्या खुद ही खून से सनी कुल्हाड़ी को लेकर कोतवाली पहुंच गई। वारदाता के बाद से बेटा नैतिक व बेटी नैतिका गुमसुम हैं और मोहल्ले के लोग भी सन्न हैं।

पूछताछ में संध्या ने पुलिस को बताया कि पति के रोज रोज की नशेबाजी और झगड़े से आजिज आ गई थी और अचानक उसे गुस्सा आ गया और उसने पति को कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद वह घर से निकल गई।

सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पड़ोसियों ने पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने की जानकारी दी है। रविवार रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार राठौर का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

Tags: jalaun crime newsJalaun Murder Newskanpur-city-crimenewsorai police stationstateUP Crimewife killed husband jalaun
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Online

Online Game खेलना 16 वर्षीय नाबालिक लड़की पर पड़ा भारी, आरोपी ने छात्रा के पिता को दी धमकी, बेटी भेज दो नहीं तो उठा ले जाऊंगा,फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी|

3 years ago
trees

1st South Asian Agroforestry and Trees Outside Forests Congress Concludes in Delhi

2 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 25, 2026
Novelty Wealth

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)