प्राचीन आनंदी माता मंदिर में चोरी करने वाला ग‍िरफ्तार
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

प्राचीन आनंदी माता मंदिर में चोरी करने वाला ग‍िरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
आनंदी माता मंदिर

लखनऊ। चौक में खुनखुनजी रोड स्थित प्राचीन आनंदी माता मंदिर में चोरी की घटना का शनिवार को राजफाश कर पुलिस ने चोर प्रदीप उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया। वह एक फीट चौड़ी जगह से आनंदी माता मंदिर में घुसा था। इसके बाद दानपात्र से नकदी और माता के जेवर चोरी कर भाग निकला था।

डीसीपी पश्चिम एस चन्नप्पा ने बताया कि गिरफ्तार चोर प्रदीप उर्फ कालिया सीतापुर जनपद के महमूदाबाद का रहने वाला है। शनिवार सुबह उसे पक्का पुल के पास से इंस्पेक्टर चौक प्रशांत कुमार मिश्र ने टीम के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रदीप की निशानदेही पर प्लास्टिक की एक बोरी उसमें रखा माता रानी का छत्र, चांदी का मुकुट बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा करीब 36 हजार रुपये भी मिले तलाशी में मिले हैं।

पु‍ल‍िस कर्म‍ियों को इनाम की घोषणा 

गिरफ्तारी की टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। बीते 11 अक्टूबर को तड़के आनंदी माता मंदिर में प्रदीप ने वारदात की थी। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने चोर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था। वहीं, इंस्पेक्टर ने बताया कि शटर बंद होने के बाद भी मंदिर के नीचे कुछ जगह खाली बची रहती है। वहीं, कई जगह खुली है। इस कारण मंदिर व्यवस्थापक और व्यापारियों से मंदिर की सुरक्षा, दरवाजे और खिड़की ठीक कराने के लिए कहा गया है।

एक फीट की जगह से अंदर घुसा था चोर 

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि प्रदीप बहुत ही तेज है। वह शटर के पास करीब एक फीट की खाली जगह है। अपना पेट और शरीर सिकोड़कर रेंगकर अंदर घुसा था। इसके बाद वारदात कर भाग गया था। वह यहां से भागकर पहले अपने घर सीतापुर गया। इसके बाद बाराबंकी में बहन के घर रुका था। बाराबंकी से वह शनिवार सुबह पक्कापुल पर पहुंचा था, लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।

फुटेज देख स्थानीय लोगों ने की थी पहचान 

एसीपी चौक के मुताबिक प्रदीप की फुटेज घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे से मिली थी। इसके बाद पीआरवी की 10 टीमें बनाई गईं। चौक के रहने वाले सैकड़ों लोगों को फुटेज पुलिस कर्मियों ने दिखाई। फुटेज देखकर कुछ लोगों ने बताया कि यह चोर अक्सर मंदिर के आस पास और खुनखुनजी रोड पर घूमता रहता है। इसके बाद पुलिस टीम ने चोर के बारे में जानकारी इकट्ठा की और वह पकड़ा गया।

Tags: चोर गिरफ्तारचोरी का खुलासापर्दाफाशप्राचीनयूपी न्यूजयूपी पुलिसलखनऊ न्यूज
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Mumbai Mira Road Case

Mumbai Mira Road Case: अपनी लिव इन पार्टनर के शव के किए टुकड़े-टुकड़े, आरोपी मनोज ने कहा- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’|

3 years ago
Today’s Horoscope 4th August 2022

Today’s Horoscope 4th August 2022 | आज का राशि फल दिनांक 4 August 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)