समय से पहले सफेद बालों की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

समय से पहले सफेद बालों की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 19, 2022
in लाइफस्टाइल
0
सफेद बालों

नई दिल्ली। सफ़ेद बाल(सफेद बालों) अब उम्र से सम्बंधित नहीं रहे, अब युवावस्था में भी लोगों के बाल सफ़ेद हो रहे हैं जिसे प्री-मैच्योर ग्रेइंग कहा जाता है। जिसके छिपाने के लिए लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल कलर करवाने का आता है। कलरिंग बेशक सफेद बालों को आसानी से कवर कर देती है लेकिन इसके अपने अलग तरह के नुकसान होते हैं। वैसे अब युवा इसे स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में अपना रहा है। लेकिन हर कोई प्री-मैच्योर ग्रेइंग को इतनी आसानी से नहीं अपना पाता, तो अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक बार इन नेचुरल उपायों को आजमाकर देखें। जो कर सकते हैं इस प्रॉब्लम को काफी हद तक दूर।

विटामिन बी की कमी

विटामिन बी 12 की कमी सफ़ेद बालों का कारण हो सकती है। इसकी कमी से बहुत ज्यादा थकान, एनर्जी की कमी, मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखते हैं। इसका आसान समाधान है सप्लीमेंट। अगर आप नहीं जानते की आपको बी 12 की कमी है या नहीं, तो एक बार ब्लड टेस्ट करवा लें। फिर डॉक्टर की सलाह से विटामिन बी सप्लीमेंट्स लेना शुरू करें जिससे सफ़ेद बालों की समस्या दूर हो जाएगी।

ब्लैक स्ट्रैप मोलेसेस

आयरन, सेलेनियम और मैंजनीस जैसे लिक्विड मिनरल्स से भरा ब्लैक स्ट्रैप मोलेसेस का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह सफ़ेद बालों का बढ़ने से रोकता है। बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मददगार होता है।

आंवला

विटामिन, खनिज, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा से भरपूर, एंटी-एजिंग जड़ी-बूटी आंवला बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों को सफेद करने के लिए जिम्मेदार मुक्त कणों को बाहर निकालता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी एक बहुत ही असरदार एंटी-ऑक्सीडेंट है। इससे बालों को असमय सफेद होने से बचाने के साथ ही बालों का नेचुरल कलर बरकरार रखने में मदद मिलती है।

प्याज़

प्याज़ में मौजूद विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स, कॉपर और फोलिक एसिड के साथ मिलकर बालों को सफ़ेद रंग से छुटकारा दिलाते हैं। प्याज़ को खाना या इसका रस स्कैल्प पर लगाना दोनों ही फायदेमंद है। प्याज के रस में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। साथ ही सफेद बालों की समस्या भी दूर करता है।

कैटालेज़

कैटालेज़ एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों में सफ़ेद रंग के विकास को रोकता है। युवा शरीर में अच्छी मात्रा में कैटालेज़ का उत्पादन होता है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, शरीर में कैटालेज़ बनना कम हो जाता है। इसलिए, उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना आवश्यक है जिनमें कैटालेज़ की ज़्यादा मात्रा होती है। ऐसे खाद्य पदार्थों में बादाम, लीक, केल, शलजम साग, चेरी, व्हीट ग्रास, गोभी, ककड़ी, गाजर, आलू, लहसुन, ब्रोकोली, प्याज़, कोलार्ड, मूली और शकरकंद शामिल हैं। नियमित रूप से इन खाद्य पदार्थों को खाने से बालों का प्राकृतिक रंग बना रहता है।

Tags: best hair oil for premature greyinggrey hair reversal success storieshow to turn grey hair into black permanently naturallypermanent solution for grey hairpremature grey hair treatment ayurvedapremature grey hair treatment dermatologist
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Black Tea

जीवन में आगे आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकती है काली चाय

3 years ago
टीम इंडिया

टीम इंडिया पर द.अफ्रीका से टी20 सीरीज गंवाने का खतरा, वापसी के लिए 3 गलतियों को सुधारना होगा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)